फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: NSUI protests at Allahabad University over ED proceedings against Sonia Gandhi

Prayagraj: सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को लेकर एनएसयूआई ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन

Tue, 26 Jul 2022 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 01:27 PM IST
सार

आज नई दिल्ली में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा दोबारा नेशनल हेराल्ड अखबार मसले में बुलाए जाने पर यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है।

विज्ञापन
Prayagraj: NSUI protests at Allahabad University over ED proceedings against Sonia Gandhi
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज नई दिल्ली में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा दोबारा नेशनल हेराल्ड अखबार मसले में बुलाए जाने पर यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है, भाषण देते हुए नारेबाजी की। विरोध करते-करते तय कार्यक्रम के अनुसार छात्र और छात्र नेता बालसन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की ओर मार्च कर रहे थे तभी रास्ते में मौजूद भारी पुलिस बल ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पहले रोका। नहीं मानने पर मार्च को जारी रखने पर पुलिस और आरिफ के जवानों ने और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जबरन गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

विज्ञापन


 

ज्ञात हो आज के इस आंदोलन के नेतृत्व कर्ता एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निवर्तमान छात्रसंघ उपाध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कहा कि जिसने भारत के एक सपूत के लिए अपना गांव ,जिला, प्रदेश, देश, घर परिवार सब त्याग दिया और जिसके लिए यह सब छोड़ा, उसको क्रूर काल ने  अकाल उनसे छीन लिया ।

विज्ञापन


 

फिर भी उन्होंने प्रत्येक दिन अधिक भारतवासी दिखने का अपना संकल्प नहीं छोड़ा ,हमारी सभ्यता और संस्कृति  कहती है कि ऐसे राष्ट्र और राष्ट्र की संस्कृति को समर्पित व्यक्तित्व के प्रति अपना आभार व्यक्त करें जिससे उन्हें गर्व हो सके कि भारत महान संस्कृति से सुरक्षित है जिसमें सीता पार्वती गार्गी शकुंतला जीजाबाई आदि को अपना आदर्श माना है। ऐसे सोनिया गांधी की संघर्ष यात्रा जिसे हर भारतवासी सलाम करता हैं ,यही समय है अपनी नेता सोनिया गांधी जी के साथ खड़े होने का।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश यादव, हरकेश कुमार हैरी, अमित द्विवेदी, सत्यम कुशवाहा ,आदर्श सिंह भदौरिया ,दुर्गेश कुमार सिंह मुरारी, ऋषभ पांडे, अक्षय क्रान्तिवीर, अजय पांडे रवीश मिश्रा शशांक द्विवेदी अभिषेक शुक्ला हिमांशु पचौरी विवेक वर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed