{"_id":"5f1200b98ebc3e639a6a904d","slug":"prayagraj-now-kotdars-opened-fornt-will-not-distribute-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः अब कोटेदारों ने खोला मोर्चा, नहीं करेंगे राशन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः अब कोटेदारों ने खोला मोर्चा, नहीं करेंगे राशन का वितरण
Sat, 18 Jul 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह
news desk अमर उजाला प्रयागराज
news desk अमर उजाला प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
kashmiri basmati rice
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदारों ने बोरी के वजन के बराबर खाद्यान्न दिए जाने, कमीशन बढ़ाने आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को मुंडेरा स्थित गोदाम पर धरना दिया और तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कोटेदारों के एक वर्ग ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। मांग नहीं माने जाने पर कोटेदारों ने 21 जुलाई से राशन वितरण नहीं करने की चेतावनी दी है।
प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के अंतर्गत कार्डधारकों को 21 जुलाई से मुफ्त राशन का वितरण होना है। इसके तहत खाद्यान्न लेने के लिए गोदाम पर जुटे कोटेदार बोरी के वजन के बराबर अतिरिक्त खाद्यान्न की मांग कर रहे थे। इसकी वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं। वे कमीशन भी 70 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये किए जाने की मांग कर रहे थे।
इस मांग को लेकर उन्होंने ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी नहीं होने पर खाद्यान्न वितरण नहीं करने की चेतावनी दी। चंद्रमा, घनश्याम, सुरेंद्र पटैल, राजेंद्र कुमार आदि कोटेदारों ने बिना तौले औसत के आधार पर खाद्यान्न दिए जाने की शिकायत की है। उनका यह भी आरोप है कि उनसे स्टाक रजिस्टर के सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करा लिया जाता है। उन्होंने कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।