{"_id":"5ec1904400c5977c53797ed3","slug":"prayagraj-no-quarantine-center-except-kalindipuram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: कालिंदीपुरम के सिवाय और कोई क्वारंटीन सेंटर नहीं, क्वारंटीन सेंटरों की अव्यवस्था पर प्रशासन ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: कालिंदीपुरम के सिवाय और कोई क्वारंटीन सेंटर नहीं, क्वारंटीन सेंटरों की अव्यवस्था पर प्रशासन ने दी सफाई
Mon, 18 May 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जिले में क्वारंटीन सेंटर को लेकर प्रशासन ने रविवार को स्थिति स्पष्ट की है। उसका कहना है कि सिर्फ कालिंदीपुरम में ही क्वारंटीन सेंटर है, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों अथवा अन्य कहीं भी क्वारंटीन सेंटर नहीं बनाया गया है। हालांकि अफसर इन विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र मेें करेली तथा कई अन्य स्थलों पर अभी सेंटर चिह्नित किए गए हैं। संदिग्धों की संख्या बढ़ने पर नए केंद्रों पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्थाओं की शिकायतों के संबंध में प्रशासन की ओर से यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी भानु प्रताप यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो प्रशासन की ओर से कोई क्वारंटीन सेंटर स्थापित नहीं है।
विज्ञापन
पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालयों में भी प्रशासन की ओर से रहने की व्यवस्था नहीं की गई है। बाहर से आने वाले लोग आपसी सहमति के आधार पर वहां रह रहे हैं। अब उन्हें भी होम क्वारंटीन कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि मंडलायुक्त, नोडल अधिकारी समेत अन्य अफसर लगातार प्राथमिक विद्यालयों, पंचायतों भवनों का निरीक्षण करते रहे हैं। साथ में संबंधित अफसरों को समुचित व्यवस्था करने समेत अन्य आवश्यक निर्देश देते रहे हैं।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सीआरओ ने कहा है कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार बाहर से आने वाले सभी लोगों को 21 दिनों के लिए होम क्वारंटीन करने का निर्देश दिया गया है। सिर्फ कोविड-19 के लक्षणयुक्त लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर में आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाता है।
उन्होंने बताया कि इस समय कालिंदीपुरम सेंटर सक्रिय है। इसमें जगह नहीं होने पर अन्य चिह्नित भवनों में संदिग्धों को रखा जाएगा। इनके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांजिट सेंटर एवं कैंप, कम्युनिटी किचन बनाए गए हैं। ट्रांजिट कैंप में उन्हें रखा जा रहा है, जिन्हें बसों से दूसरी जगह भेजा जाना है। इनके अलावा कहीं भी प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दो मई को ही शासन का निर्देश आ गया है कि सभी को होम क्वारंटीन किया जाए।
लाकडाउन-4 सोमवार से लागू होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद इसमें राहत की उम्मीद की जा रही थी। लोगों तथा व्यापारियों को उम्मीद थी कि बाजार खोलने को लेकर पाबंदियों में कुछ ढील दी जा सकती है, लेकिन इसकी बहुत उम्मीद नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से देर शाम गाइडलाइन जारी की गई। इसमें कोविड-19 के जहां मरीज नहीं हैं, वहीं कुछ गतिविधियों को छूट दिए जाने की बात कही गई है।
अन्य जगहों पर लाकडाउन-3 जैसी व्यवस्था के आसार हैं। उद्योग शुरू करने को लेकर जरूर कुछ और छूट दिए जाने की बात कही जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि केंद्र की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस तरह से यहां बहुत राहत मिलती नहीं दिख रही। प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन जारी होने तक लाकडाउन-3 की व्यवस्था लागू रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस समय कालिंदीपुरम सेंटर सक्रिय है। इसमें जगह नहीं होने पर अन्य चिह्नित भवनों में संदिग्धों को रखा जाएगा। इनके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांजिट सेंटर एवं कैंप, कम्युनिटी किचन बनाए गए हैं। ट्रांजिट कैंप में उन्हें रखा जा रहा है, जिन्हें बसों से दूसरी जगह भेजा जाना है। इनके अलावा कहीं भी प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दो मई को ही शासन का निर्देश आ गया है कि सभी को होम क्वारंटीन किया जाए।
लॉकडाउन-4 लागू, राहत की उम्मीद नहीं
लाकडाउन-4 में लोगों को बहुत राहत नहीं मिलने जा रही है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लाकडाउन-3 पाबंदियां आगे भी लागू रहेंगी। खासतौर पर बाजार खोलने को लेकर बहुत छूट नहीं दी गई है। हालांकि, प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का अभी इंतजार है।लाकडाउन-4 सोमवार से लागू होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद इसमें राहत की उम्मीद की जा रही थी। लोगों तथा व्यापारियों को उम्मीद थी कि बाजार खोलने को लेकर पाबंदियों में कुछ ढील दी जा सकती है, लेकिन इसकी बहुत उम्मीद नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से देर शाम गाइडलाइन जारी की गई। इसमें कोविड-19 के जहां मरीज नहीं हैं, वहीं कुछ गतिविधियों को छूट दिए जाने की बात कही गई है।