फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Young man attacked with a bomb; narrowly escapes, while a female neighbor is injured.

Prayagraj News : युवक पर बम से हमला, बाल-बाल बचा, पड़ोसी युवती घायल

Mon, 29 Jun 2026 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2026 05:52 PM IST
सार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बघाड़ा में युवक पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपी अपने साथी के साथ पहुंचकर बम फेंक दिया।

विज्ञापन
Prayagraj News: Young man attacked with a bomb; narrowly escapes, while a female neighbor is injured.
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बघाड़ा में युवक पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपी अपने साथी के साथ पहुंचकर बम फेंक दिया। हमले में युवक तो बच गया, लेकिन पास से गुजर रही एक युवती घायल हो गई।

विज्ञापन

बड़ा बघाड़ा निवासी संगीता भारतीया ने पुलिस को बताया कि भाई सावन भारतीया की वर्ष 2010 में हत्या हो गई थी। उनके बेटे वंशराज भारतीया का पालन-पोषण उन्होंने ही किया है। आरोप है कि 23 जून की रात करीब दो बजे वंशराज शादी में सवारी छोड़कर लौट रहा था। इस दौरान कृष भारतीया ने शराब के नशे में गालीगलौज की और बम लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ा। उस समय समझाने-बुझाने पर मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

आरोप है कि 25 जून की शाम करीब पांच बजे कृष भारतीया अपने साथी फैजान के साथ बाइक से पहुंचा और वंशराज पर बम फेंक दिया। वंशराज किसी तरह भागकर बच गया, जबकि विस्फोट की चपेट में आकर एक युवती की आंख के पास चोट लग गई। घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कर्नलगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed