{"_id":"5ef4e2348ebc3e4341338caa","slug":"prayagraj-news-woman-burnt-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग, महिला की मौत
Thu, 25 Jun 2020 11:13 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। जिसमें हलवाई का काम कर रही एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। लोग किसी तरह आग को बुझाने में कामयाब हुए, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा बाजार निवासी छेदीलाल सिंह के यहां गुरुवार को लड़के के तिलकोत्सव का आयोजन था। जिसमें शंकरगढ़ से आए हुए हलवाई प्रदीप केसरवानी के साथ सुनीता गोस्वामी सहित कई लोग काम कर रहे थे। सुबह अचानक गैस लीकेज हो जाने से सिलिंडर में भयानक आग लग गई।
विज्ञापन
जिससे पास में ही बैठी महिला हलवाई सुनीता गोस्वामी (60) पत्नी स्व. दीनानाथ गोस्वामी आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते महिला आग गोला बन गई। मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को आग से बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने तक में महिला पूरी तरह झुलस चुकी थी। इलाज के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन तब तक महिला घटनास्थल पर ही दम तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन