फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: waiting room will be built in au building

इविवि के प्रवेश भवन में बनेगा वेटिंग रूम, पिंक टॉयलेट 

Tue, 30 Jun 2020 11:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: waiting room will be built in au building
allahabad university

इविवि की प्रवेश परीक्षा एक अगस्त से प्रस्तावित है। अगर हालात ठीक रहे तो अगस्त के अंत से प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राएं प्रवेश भवन पहुंचने लगेंगे। छात्राओं और उनके साथ आने वाले अभिभावकों की समस्याओं को ध्यान रखने हुए इविवि प्रशासन प्रवेश भवन में वेटिंग रूम और पिंक टॉयलेट का निर्माण कराने जा रहा है। जुलाई में इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चैथम लाइन स्थित प्रवेश भवन आना पड़ता है। प्रवेश भवन में छात्राओं के लिए न तो टॉयलेट की व्यवस्था है और न ही अभिभावकों के बैठने के लिए कोई जगह है। प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं को काफी लंबी लाइन लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


इविवि में प्रवेश के लिए प्रदेश के अन्य जिलों के साथ बिहार, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक यहां आते हैं। एडमिशन के दौरान उन्हें बाहर चिलचिलाती धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इन तमाम समस्याओं को ध्यान में रखते ही प्रवेश भवन में अभिभावकों के लिए वेटिंग रूम और छात्राओं के लिए पिंक टॉयलेट बनवाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण जुलाई में शुरू कराए जाने की तैयारी है। दूसरी ओर प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने जुलाई में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लियाहै। जुलाई में कोई परीक्षा भी आयोजित नहीं की जानी है। ऐसे में इविवि प्रशासन के लिए एक अगस्त से प्रवेश परीक्षा का आयोजन करा पाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed