{"_id":"5f008b6faed3840a37162d5f","slug":"prayagraj-news-unknown-youth-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
Sat, 04 Jul 2020 07:30 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह प्रयागराज लखनऊ रेलमार्ग पर ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। इससे लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कि लिए रवाना किया। हालांकि शव की पहचान हो गयी है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के पारथपुर उर्फ भगदेवरा गांव की है। पारथपुर उर्फ भगदेवरा गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ पप्पू गौतम के घर पर शुक्रवार को निशान आदि का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
जिसमें शामिल होने उसका दामाद गौतम कुमार 26 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शंकर लाल निवासी चमरूपुर पठान थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ भी चार दिन पहले से आया था। बताया जाता है कि गौतम कुमार की पत्नी नीतू से मोबाइल फोन को लेकर शुक्रवार को ही किसी तरह का विवाद हो गया था। युवक रात में कब घर से चला गया किसी को कोई खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पास से गुजरी रेलवे लाइन पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत गौतम कुमार के चचेरे भाई देवराज गौतम की लिखित तहरीर पर नवाबगंज पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन