फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj news today : Record breaking 60 dead bodies came out from the sand at Phaphamau Ghat, the last rites were performed on the island surrounded by water

उत्तर प्रदेश: फाफामऊ घाट पर रेत से ऊपर आए 60 शव, पानी से घिरे टापू पर कराया गया अंतिम संस्कार

Fri, 30 Jul 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 09:17 PM IST
सार

गंगा के में जलस्तर वृद्धि होने की वजह से कटान का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। फाफामऊ घाट पर शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही कटान से शवों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन
Prayagraj news today : Record breaking 60 dead bodies came out from the sand at Phaphamau Ghat, the last rites were performed on the island surrounded by water
prayagraj news : फाफामऊ गंगा घाट पर मिले शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तेज हुए रेत के कटान से फाफामऊ घाट पर शुक्रवार को पहले से दफनाए गए 60 शव बाहर निकल आए। इसके बाद करीब पांच दर्जन शवों को जलाने के लिए चिता लगाने की जगह बनाने में नगर निगम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी से चौतरफा घिरे टापू पर नावों से लकड़ी ले जाकर चिताएं लगाई गईं। रात नौ बजे तक एक साथ सभी शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। इसी के साथ अब तक इस घाट पर 300 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है। शवों का अंतिम संस्कार करने वाले लोगों का कहना है कि बाढ़ या जलस्तर बढ़ने के दौरान दफनाए गए शवों के रेत से बाहर आने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

Prayagraj news today : Record breaking 60 dead bodies came out from the sand at Phaphamau Ghat, the last rites were performed on the island surrounded by water
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर हो रही कटान के कारण शव पानी में बह जा रहे हैं। - फोटो : prayagraj

गंगा के में जलस्तर वृद्धि होने की वजह से कटान का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। फाफामऊ घाट पर शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही कटान से शवों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। घाट पर निगरानी के लिए लगाए गए मजदूरों ने दोपहर एक बजे तक ही 40 शवों को कटान से बाहर निकाल लिया था। जल स्तर बढ़ने और शवों की संख्या बढ़ने की वजह से स्थिति संभालने के लिए नगर निगम प्रशासन को 30 से अधिक मजदूर लगाने पड़े। शाम छह बजे तक कटान की वजह से कुल 60 शव रेत से निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj news today : Record breaking 60 dead bodies came out from the sand at Phaphamau Ghat, the last rites were performed on the island surrounded by water
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं। - फोटो : prayagraj

इस घाट पर दिन भर शवों को बहने से रोकने के लिए मशक्कत की जाती रही। देर रात तक शवों की चिताएं लगाई जाती रहीं। जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने श्राद्ध के साथ इन शवों को मुखाग्नि दी। रात को घाट पर एक लाइन से चिताएं जलती रहीं। कटान को देखते हुए अंतिम संस्कार के बाद रात को फाफामऊ घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई। एक भी शव गंगा में न बहने पाएं, इसके लिए छह लोगों को रात भर घाट पर निगरानी करने के लिए सचेत किया गया है। निगम के अफसरों का कहना है कि घाट पर कटान का दायरा जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे और भी शव बाहर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed