फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: soldiers beaten up with accused in court premises

prayagraj news: कचहरी परिसर में मुल्जिम लेकर पहुंचे सिपाहियों की पिटाई

Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: soldiers beaten up with accused in court premises
symbolic photo - फोटो : social media
उतरांव से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड के लिए लाए जाने के दौरान कचहरी परिसर में जमकर बवाल हुआ। यहां कुछ लोगों ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को पीट दिया। बीचबचाव में दरोगा पहुंचा तो उससे भी धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन


सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर किसी तरह मुल्जिम व सिपाहियों को बाहर निकाला गया। मामले में चोटिल सिपाही की ओर से चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। हालांकि देर रात तक मुकदमा नहीं लिखा गया था। 
विज्ञापन


उतरांव पुलिस ने सोमवार को दीपक तिवारी निवासी जौनपुर को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ट्विटर पर फर्जी सूचना वायरल कर वह लोगों को डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम करता है। दोपहर बाद उतरांव थाने के एसआई अमरनाथ सिंह, एचसी दीपक तिवारी, कांस्टेबल सुभाष यादव व सुधीर कुमार उसे लेकर रिमांड के लिए कचहरी परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रिमांड मंजूर होने के बाद सभी उसे लेकर लौटने लगे तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर गालीगलौज शुरू कर दी। वह मुल्जिम की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। गालीगलौज के विरोध पर धक्कामुक्की और फिर मारपीट शुरू कर दी गई।

इस दौरान सिपाही सुधीर चोटिल भी हो गया। जानकारी पर चौकी प्रभारी कटरा ने पहुंचकर बीचबचाव किया तो उनसे भी अभद्रता की गई। आरोप है कि मुल्जिम को छुड़ाने की भी कोशिश की गई और बचने के लिए भागने पर पुलिसकर्मियों को खदेड़ा भी गया।

बवाल की सूचना दी गई तो हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर किसी तरह पुलिसकर्मियों व मुल्जिम को निकालकर कचहरी परिसर के बाहर लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, भुक्तभोगी सिपाही की ओर से कर्नलगंज थाने में लिखित शिकायत करते हुए चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।

हालांकि देर रात तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया था। मामले में सीओ कर्नलगंज सुधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिपाही से मारपीट की गई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। 

संवादहीनता से बिगड़ी बात
कचहरी में बवाल का एक कारण दो थानों की पुलिस के बीच सामंजस्य का अभाव व मामले को गंभीरता से न लेना भी रहा। दरअसल मुल्जिम की गिरफ्तारी दौरान उसके समर्थन में जुटे लोगों ने उतरांव थाने में भी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक की थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कचहरी परिसर में देख लेने की धमकी भी दी थी।


उतरांव व कर्नलगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा होता तो मुल्जिम को रिमांड पर ले जाए जाने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती जिससे शायद यह नौबत न आने पाती। लेकिन ऐसा नहीं किया गया और बात इतनी बढ़ गई। गनीमत रही कि चौकी प्रभारी कटरा ने अपनी जान पर खेलकर पिट रहे सिपाहियों को बचाया वरना मामला बेहद गंभीर हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed