{"_id":"5ee250d4f513ee191516ed0b","slug":"prayagraj-news-six-contenders-for-the-post-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बार कौंसिल चुनाव: अध्यक्ष पद के छह दावेदार आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बार कौंसिल चुनाव: अध्यक्ष पद के छह दावेदार आए सामने
Thu, 11 Jun 2020 11:10 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के चुनाव के लिए नामांकन का कार्य बृहस्पतिवार 11 जून को पूरा हो गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न समितियों के लिए कुल 18 सदस्यों ने नामांकन किया है। इसमें सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक छह पर्चे दाखिल हुए हैं जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा ने बताया कि चुनाव 14 जून को होना है। नामांकन पत्रों की जांच का काम 12 जून को पूरा कर लिया जाएगा। शाम को वैध प्रत्याशियों की सूची कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा को-चेयरमैन के लिए चार, अधिवक्ता हितकारी समिति के लिए दो, कानूनी सहायता और अधिवक्ता कल्याण न्यासी निधि समिति व रोल समिति के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन
बार कौंसिल का चुनाव इसके 25 निर्वाचित सदस्यों के बीच ही कराया जाता है। पांच साल के कार्यकाल के दौरान सदस्य प्रत्येक वर्ष अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करते हैं। मौजूदा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल आठ जून को समाप्त हो गया है। इससे पहले ही नए चुुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी।
विज्ञापन