फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Robbers flee after robbing 1.6 lakh, five in custody

Prayagraj News: 1.6 लाख लूटने के बाद भागे लुटेरे, पांच हिरासत में 

Fri, 21 Aug 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Robbers flee after robbing 1.6 lakh, five in custody
prayagraj news - फोटो : sociol media
 कैंट में हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर शराब सेल्समैन से 1.6 लाख रुपये लूटने के बाद चारों लुटेरे खुल्दाबाद की ओर भागे। सीसीटीवी फुटेज खंगलाने पर पुलिस को यह जानकारी मिली है। उधर पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। जिन्हें कैंट थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


18 अगस्त की रात हुई इस वारदात में चार बदमाशों ने नैनी निवासी सेल्समैन संतोष शर्मा को शिकार बनाया था। जिनका तीन दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से जानकारी मिली है कि फ्लाईओवर से उतरकर बदमाश पानी की टंकी ओवरब्रिज होते हुए जोगीवीर तिराहे की ओर भागे।
विज्ञापन


यह भी सामने आया है कि दो बदमाश स्कूटी जबकि दो अन्य बदमाश सुपर स्प्लेंडर बाइक पर थे। मामले में पुलिस अफसरों का इतना ही कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनके कब्जे से बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक युवक अतरसुइया थाने से चोरी के मामले में वांछित भी चल रहा था। इन सभी को कैंट थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बात की भी पूरी संभावना है कि इस गिरोह ने ही खुल्दाबाद में तीन अगस्त को हुई 2.06 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed