{"_id":"5ef8b0fc8ebc3e42f8015ab7","slug":"prayagraj-news-old-well-known-schools-made-an-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नामी स्कूलों ने अच्छे अंकों के साथ बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने नामी स्कूलों ने अच्छे अंकों के साथ बनाई पहचान
Sun, 28 Jun 2020 08:32 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर पब्लिक स्कूल। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की ओर से घोषित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के परिणाम में शहर के पुराने चर्चित विद्यालयों के छात्रों ने एक बार फिर से अच्छे अंकों के साथ विद्यालय की साख बढ़ाई है। एक समय में परिणाम के मामले में राजकीय इंटर कॉलेज को सीधी टक्कर देने वाले सीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों का परिणाम 90 से 80 फीसदी के बीच रहा।
विज्ञापन
विद्यालय की छात्रा अवंतिका तिवारी को हाईस्कूल में कुल 600 में 547 अंक मिले। जो जिले के अंतिम टॉपर 548 अंक से मात्र एक अंक कम है। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा नेहा यादव को 600 में कुल 514 अंक मिले। इसी प्रकार विद्यालय का इंटर मीडिएट का परिणाम भी पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छा रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. टीसी पाठक एवं गणित शिक्षक संजय सिंह ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
शहर के गुमनाम से पड़े ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के छात्र श्रेयांश राव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 87 फीसदी अंक के साथ जिले में छठां स्थान पाया। केपी इंटर का मानविकी वर्ग का परिणाम 90.80 फीसदी, विज्ञान का 84.8 फीसदी, कामर्स का 88.4 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र ने बताया कि नौ छात्रों ने इंटर में सम्मान सहित परीक्षा पास की।
विज्ञापन
कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज में पंजीकृत 145 छात्रों में 143 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की जबकि हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को बधाई दी। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्राओं में सरिता को 83.3 फीसदी, साजिया अंसारी को 82 फीसदी अंक मिले जबकि इंटर में तान्य सोनकर को 78.2 फीसदी, जैनब को 77.2 फीसदी अंक मिले। महबूब अली इंटर कॉलेज के छात्र कमर फारूकी को 84 फीसदी अंक मिले। प्रधानाचार्य खुर्शीद अनवर ने बधाई दी है।