{"_id":"5efa00bd9f780525c72d90b8","slug":"prayagraj-news-ncr-savings-of-high-speed-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 लाख लीटर हाई स्पीड डीजल की एनसीआर ने की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 लाख लीटर हाई स्पीड डीजल की एनसीआर ने की बचत
Mon, 29 Jun 2020 08:24 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर डीजल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर रेलवे लगातार डीजल की खपत में कमी के उपाय कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इलेक्ट्रिक इंजनों के उपयोग में वृद्धि और डीजल इंजनों की गहन निगरानी के माध्यम से वर्ष 2019-2020 के दौरान 160 लाख लीटर हाई स्पीड डीजल की बचत की गई।
विज्ञापन
दरअसल एनसीआर द्वरा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एनसीआर तेज गति से अपने ब्राडगेज नेटवर्क का विद्युतीकरण कर रहा है। वर्ष 2019-20 में एनसीआर ने 226 किमी ब्राडगेज मार्ग का विद्युतीकरण किया। इसमें प्रयागराज मंडल का चुनार-चोपन रेल खंड भी शामिल है। दैनिक उपयोग आधार पर यहां औसतन पांच मालगाड़ी को चलाने के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा उपयोग न होने की स्थिति में डीजल इंजन को बंद भी कर दिया जा रहा है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जोन प्रयागराज एक्सप्रेस समेत अपनी यात्री ट्रेनों में हेड आन जनरेशन युक्त 16 एलएचबी रेक का उपयोग कर रहा है। इसमें लाइट, एसी, पंखे आदि डीजल जेनरेटर यान की बजाय सीधे ओएचई से विद्युत ऊर्जा से चल रहे है। इस प्रयास से भी 75 हजार लीटर डीजल की बचत हुई।
विज्ञापन