फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj News : प्रयागराज में बारिश के दौरान जर्जर मकान का छज्जा गिरा, पांच की मौत, आठ घायल

Tue, 06 Sep 2022 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 06:42 PM IST
सार

मुट्ठीगंज में हटिया चौराहे के पास ठाकुुर द्वारा ट्रस्ट का सौ वर्ष से अधिक पुराना भवन है। एक मंजिला भवन में आठ दुकानें हैं। इनमें पान, चाय, साइकिल रिपेयरिंग समेत अन्य दुकानें शामिल हैं। मंगलवार दोपहर 1.45 बजे के करीब तेज बारिश शुरू हुई तो आसपास मौजूद लोग बचने के लिए दुकानों में जाकर खड़े हो गए।

विज्ञापन
Prayagraj News More than two dozen people buried after falling barja during rain, many people are in critical
Prayagraj News : हटिया में मकान का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला

मुट्ठीगंज में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर हादसा उस वक्त हुआ जब बारिश से बचने के लिए लोग छज्जे के नीचे स्थित दुकानों में बैठे थे। हादसे में आठ लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जांच के लिए नगर आयुक्त ने तकनीकी टीम गठित की है।

मुट्ठीगंज में हटिया चौराहे के पास ठाकुुर द्वारा ट्रस्ट का सौ वर्ष से अधिक पुराना भवन है। एक मंजिला भवन में आठ दुकानें हैं। इनमें पान, चाय, साइकिल रिपेयरिंग समेत अन्य दुकानें शामिल हैं। मंगलवार दोपहर 1.45 बजे के करीब तेज बारिश शुरू हुई तो आसपास मौजूद लोग बचने के लिए दुकानों में जाकर खड़े हो गए। तभी दुकानों के ठीक ऊपर स्थित छज्जा अचानक ढह गया और वहां खड़े 13 लोग मलबे के नीचे दब गए। 

Prayagraj News More than two dozen people buried after falling barja during rain, many people are in critical
Prayagraj News : हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

घटना से मचा रहा हड़कंप
घटना से वहां चीखपुकार मच गई। सूचना मिली तो पुलिस, फायरब्रिगेड और एसडीआरएफ पहुंच गई। मलबे के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जिनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया। पांच घायलों को एसआरएन, जबकि तीन को रामबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि देर शाम इन तीनों को भी एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मौके पर आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम संजय खत्री, एसएसपी शैलेश पांडेय समेत पुलिस व प्रशासन के तमाम अफसर व कई थानों की फोर्स मौजूद रही। इस बीच हादसे की जांच के लिए नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने तकनीकी टीम गठित की है, जोकि मंगलवार को मौके पर जाकर जांच करेगी।

Prayagraj News More than two dozen people buried after falling barja during rain, many people are in critical
Prayagraj News : हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

इनकी गई जान
1- नसीरुद्दीन उर्फ सलीम(55) निवासी पिपरी सरायममरेज
2- सुशील कुमार गुप्ता(45) निवासी आर्यनगर मुट्ठीगंज
3- राजेंद्र पटेल(45) निवासी डभांव, चाका नैनी
4- नीरज केशरवानी(32) पुत्र मोतीलाल निवासी हटिया मुट्ठीगंज
5- श्यामबाबू (40) निवासी ददरी, नौगवां नैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News More than two dozen people buried after falling barja during rain, many people are in critical
Prayagraj News : हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जख्मी
1- ओमप्रकाश(35) निवासी महेवा डांडी नैनी
2- सूरजपाल (19) निवासी ददरी नैनी
3- विनोद कुमार बिंद(40) निवासी निवासी ददरी नैनी
4- नीरज केशरवानी (28) पुत्र रमेशचंद निवासी हटिया, मुट्ठीगंज
5- अनीस आदिवासी(23) निवासी भीटा, घूरपुर
6-  धीरज केशरवानी(25) पुत्र मोतीलाल, हटिया मुट्ठीगंज
7- हरिश्चंद्र पटेल (28) निवासी सिकंदरा, बहरिया 
8- इकबाल अहमद (22) निवासी हटिया, मुट्ठीगंज

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। घायलों के इलाज के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया गया है। -संजय खत्री, डीएम
विज्ञापन
Prayagraj News More than two dozen people buried after falling barja during rain, many people are in critical
Prayagraj News : हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed