{"_id":"69996f5d4e50e960b206fb56","slug":"prayagraj-news-meerut-police-camped-for-six-hours-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : मेरठ पुलिस ने छह घंटे तक डेरा डाला, धमकी देकर 20 लाख वसूलने वाले दोनों दरोगा को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : मेरठ पुलिस ने छह घंटे तक डेरा डाला, धमकी देकर 20 लाख वसूलने वाले दोनों दरोगा को किया गिरफ्तार
Sat, 21 Feb 2026 02:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:12 PM IST
सार
मेरठ टीपीनगर के धागा कारोबारी रासिक को हवाला कारोबार में फंसाने और एनकाउंटर करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने के आरोपी दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को शुक्रवार को धूमनगंज के कन्हईपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दो दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार।
- फोटो : एआई।
विस्तार
मेरठ टीपीनगर के धागा कारोबारी रासिक को हवाला कारोबार में फंसाने और एनकाउंटर करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने के आरोपी दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को शुक्रवार को धूमनगंज के कन्हईपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए करीब छह घंटे तक प्रयागराज में डेरा डाला था।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब बारह धूमनगंज पुलिस को मेरठ पुलिस से सूचना मिली कि लोहिया नगर थाने में तैनात दरोगा महेश कुमार व लोकेंद्र साहू की मोबाइल लोकशन कन्हईपुर में मिली है। दोनों एक मकान के कमरे में हैं। पांच पुलिसकर्मियों की टीम थाने पहुंचकर इलाके की जानकारी हासिल की। इसके बाद शाम करीब छह बजे दोनों को कन्हईपुर स्थित एक अधिवक्ता के मुंशी के कमरे से दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पहुंचे थे। जहां देर शाम दोनों आरोपियों को मेरठ पुलिस अपने संग लेकर मेरठ लेकर रवाना हो गई। सात फरवरी को एफआईआर दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
मेरठ लोहिया नगर थाने में तैनात दरोगा महेश व लोकेंद्र साहू ने टीपीनगर के धागा कारोबारी से पूर्व लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर 20 लाख रुपये ऐंठने का आरोप है। मेरठ टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी रासिक का लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में कारोबार है। रासिक ने सात फरवरी को एसएसपी से लोहियानगर थाने में तैनात रहे दोनों दरोगाओं के खिलाफ एसएसपी अविनाश पांडे से शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच की। जांच में दोनों दरोगा पर आरोप साबित होने पर लोहिया नगर थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी, कन्हई से पकड़ने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन