फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Many trains will run on changed routes in November, route of many trains including Jammu Mail

Prayagraj News : नवंबर में बदले हुए मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें, जम्मू मेल समेत कई ट्रेनों का बदलेगा राास्ता

Thu, 04 Sep 2025 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 06:51 PM IST
सार

गाजियाबाद-टूंडला खंड में यातायात पावर ब्लॉक कार्य की वजह से नवंबर में कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जा रहा है। दिल्ली रूट की जम्मू मेल, श्रमशक्ति, ब्रह्मपुत्र मेल आदि ट्रेनों का संचालन अलीगढ़-टूंडला-शिकोहाबाद की जगह पलवल-आगरा छावनी-बाह-इटावा एवं अन्य रास्ते से होगा।

विज्ञापन
Prayagraj News: Many trains will run on changed routes in November, route of many trains including Jammu Mail
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद-टूंडला खंड में यातायात पावर ब्लॉक कार्य की वजह से नवंबर में कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जा रहा है। दिल्ली रूट की जम्मू मेल, श्रमशक्ति, ब्रह्मपुत्र मेल आदि ट्रेनों का संचालन अलीगढ़-टूंडला-शिकोहाबाद की जगह पलवल-आगरा छावनी-बाह-इटावा एवं अन्य रास्ते से होगा। रेलवे प्रशासन ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 20, 21 नवंबर, 14038 नई दिल्ली-सिलचर का संचालन 20 नवंबर को दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-आगरा छावनी-बाह-इटावा स्टेशन के रास्ते होगा। इस दौरान अलीगढ़, टूंडला और शिकोहाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन


20434 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदारगंज जम्मू मेल 20 एवं 21 नवंबर को दिल्ली-करनाल, कुरुक्षेत्र नहीं जाएगी। इसका संचालन अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ -खुर्जा स्टेशन के रास्ते होगा। इसी तरह 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस भी 21 नवंबर को परिवर्तन मार्ग वाया खुर्जा-मेरठ -सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 20 नवंबर को मारीपत स्टेशन पर 20 मिनट रेग्यूलेट रहेगी एवं संबंधित रूट की कई अन्य ट्रेनें दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की तीसरी लाइन मारीपत-चिपियाना बुजुर्ग-गाजियाबाद के रास्ते संचालित होंगी।

पीईटी के लिए झांसी से प्रयागराज तक चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन

प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज के लिए वाया कानपुर स्पेशल ट्रेन पांच एवं छह सितंबर की शाम 6:20 बजे चलेगी। चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा।

इसी तरह झांसी से प्रयागराज के लिए वाया बांदा होकर छह एवं सात सितंबर को दो विशेष ट्रेनें चलेंगी। पहली ट्रेन झांसी से दोपहर 3:25 बजे चलेगी। इसका मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़ स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा। एक अन्य स्पेशल ट्रेन झांसी से उक्त तिथि में रात 9:30 बजे चलेगी। इसके अलावा झांसी से कानपुर के गोविंदपुरी के लिए सात सितंबर की शाम 6:20 बजे एवं छह और सात सितंबर को ही एक अन्य ट्रेन दोपहर 1.30 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed