Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Leopard hidden in paddy field attacked farmer, narrowly escaped death, villagers panicked

Prayagraj News : धान के खेत में छिपे तेंदुए ने किसान पर बोला हमला, बाल-बाल बची जान, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 08 Sep 2025 02:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

Leopard In Prayagraj : हनुमानगंज इलाके के गंगा के तराई इलाके से लेकर आधा दर्जन गांव में तेंदुआ एक माह से ग्रामीणों में दहशत का पर्याय बना हुआ है। शिव मंदिर के पीछे धान के खेत में छिपे तेंदुए ने शौच के लिए निकले किसान पर बोल दिया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर वह झाड़ियों में छिप गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Prayagraj News Leopard hidden in paddy field attacked farmer, narrowly escaped death, villagers panicked
हनुमानगंज इलाके के जमुनीपुर में तेंदुए के हमले मे घायल तारा बिंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत इलाके में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ अब भी पकड़ के बाहर है। सोमवार को तेंदुआ क्षेत्र के जमुनीपुर गांव पहुंच गया। गांव के बाहर प्राचीन शिवाला के पीछे धान के खेत में छिपा तेंदुआ सुबह शौच के लिए गए गांव के तारा बिंद, अंकित प्रजापति, कप्तान प्रजापति, बब्लू, शनि व प्रदीप पर हमला कर दिया। तारा के हाथ में तेंदुआ के पंजे से खरोंच आई है।

विज्ञापन


गनीमत रही कि साथ चल रहे कप्तान बिंद ने हाथ में डंडा ले रखा था। उन्होंने डंडे से तेंदुए पर वार किया तो वह झाड़ियों में चला गया। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग लाठी, डंडा, फरसा लेकर उसकी तलाश करने लगे पर वह नहीं मिला। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी तेंदुए का कुछ पता नहीं चला। वहीं, तेंदुए के हमले से जख्मी तारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा एट बनी ले जाया गया। वहां उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन


दूसरे इंजेक्शन के लिए उसे रेफर कर दिया गया।बता दें कि बाढ़ में बहकर आए तेंदुए ने महीने भर से ज्यादा समय से क्षेत्र में दहशत फैला रखी है। कछार से निकल कर आबादी क्षेत्र में आया तेंदुआ अब तक धनैचा, माखनपुर, लीलापुर, सुदनीपुर कला, देवकली, सैदाबाद के चौरा बढेरा, हंडिया के गनेशीपुर, आदि गांवों में देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

धनैचा में तो तेंदुए ने गांव के राजेंद्र प्रसाद के सिर पर पंजे से हमला कर घायल कर दिया था वहीं सुदनीपुर कला में बकरी के बच्चे का शिकार किया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कई बार प्रयास किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। तेंदुआ के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। वन क्षेत्राधिकारी फूलपुर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। ग्रामीणों को उससे बचाव के लिए जागरूक किया गया है।

तेंदुए के हमले से घायल तारा को बेली में नहीं लगा इंजेक्शन

तेंदुए के हमले से घायल तारा बिंद के हाथ में गहरा घाव होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा एट बनी में रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद डाक्टरों ने तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसे दूसरा इंजेक्शन लगाया जाना था पर तारा जब बेली अस्पताल पहुंचा तो वहां इंजेक्शन नहीं होने की बात कह एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन पहुंचने पर उसे काल्विन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात तक उसे दूसरा इंजेक्शन नहीं लग सका था

एक माह से दहशत का पर्याय बना है तेंदुआ 

बता दें कि बाढ़ में बहकर आए एक तेंदुए ने पिछले एक महीने से क्षेत्र में दहशत फैला रखी है। कछार से निकल कर आबादी में क्षेत्र में आया तेंदुआ अब तक धनैचा, मलखानपुर, लीलापुर, सुदनीपुर कला, देवकली, सैदाबाद के चौरा बढेरा, हंडिया के गनेशीपुर आदि गांवों में देखा जा चुका है।

धनैचा में तो तेंदुए ने गांव के राजेंद्र प्रसाद के सिर पर पंजे से  हमला कर घायल कर दिया था, वहीं सुदनीपुर कला में बकरी के बच्चे का शिकार किया था। तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए जहां भी उसके देखे जाने की सूचना मिलती है, वन विभाग की टीम तत्काल पहुंच कर जाल और पिंजरा लगाकर उसको पकड़ने का प्रयास करती है, पर सफलता नहीं मिल पा रही है। तेंदुआ नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed