{"_id":"5eef89308ebc3e43323651bf","slug":"prayagraj-news-legitimate-vendors-being-caught-at-the-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर गिनती भर की ट्रेनें और पकड़े जा रहे हैं अवैध के नाम पर वैध वेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर गिनती भर की ट्रेनें और पकड़े जा रहे हैं अवैध के नाम पर वैध वेंडर
Sun, 21 Jun 2020 11:14 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक होने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर गिनती भर ट्रेनों का रेलवे ने संचालन तो शुरूकिया है, लेकिन इन ट्रेनों मेंसफर करने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम है। यात्रियों की कम संख्या होने केबावजूद भी जंक्शन पर इन दिनों अवैध वेंडरों की आरपीएफ धरपकड़ कर रही है। आरपीएफ कीइस धरपकड़ से जंक्शन वे वैध वेंडर खासे परेशान है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आरपीएफ कोरमपूरा करने के लिए वैध वेंडरों का ही अवैध वेंडर के रूप में पेश कर रही है। आरपीएफकी इस कार्रवाई के विरोध में प्लेटफार्म नंबर एक स्थित नीलम फूड बंद कर दिया गया। दरअसल लॉक डाउन केदौरान से ही रेलवे द्वारा पहले श्रमिक स्पेशल और उसके बाद एसी स्पेशल ट्रेनों कासंचालन किया गया।
विज्ञापन
एक जून से हुए अनलॉक के बाद रेलवे ने 100 जोड़ी ट्रेनें चलाई। इसमें से कुछट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित हो रही है। सभी ट्रेनों की कुल क्षमताके हिसाब से उसमें आधे यात्री ही सफर कर रहे हैं। जंक्शन पर खानपान के स्टॉल भीखुले हैं, लेकिन यात्रियों कीकम संख्या होने की वजह से अधिकांश स्टॉल संचालक खाली ही बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
इस बीच एकट्रेन में अवैध वेडिंग का फोटो ट्वीट होने के बाद प्रयागराज जंक्शन की आरपीएफअचानक सक्रिय हो गई है। जंक्शन पर यात्रियों का टोटा होने के बावजूद आरपीएफ ने सातअवैध वेंडर बीते कुछ दिन के दौरान पकड़े हैं। आरोप है इसमें से कुछ वैध वेंडर भीरहे। ऐसे ही तीन मामले शनिवार को आए। आरपीएफ ने नीलम फूड के तीन वेंडरों को अवैधकहते हुए पकड़ लिया।
नीलम फूड के संचालक ने बताया कि वेंडरों के पास आईकार्ड आदिसब था। वह मास्क आदि से लैस भी थे, फिरभी उन्हें आरपीएफ ने अवैध कहते हुए जुर्माना लगा दिया। इसके विरोध में नीलम फूड नेअपना प्लेटफार्म नंबर एक वाला फूड सेंटर बंद कर दिया। सीनियर डीसीएम अंशु पांडेयऔर डीआरएम अमिताभ तक यह मामला पहुंचा तो आरपीएफ ने तीनों वेंडर तो छोड़ दिए लेकिन जुर्माना उनपर बरकरार रहा।
पिछले वर्ष आरपीएफइंसपेक्टर पर गिरी थी गाज
प्रयागराज जंक्शन पर अवैध वेडिंग होना कोई नई बात नहीं है। पिछले वर्ष एनसीआर की टीम ने छापामारी कर 40 अवैध वेंडरों की धरपकड़ की थी। तब इसमामले में तत्कालीन आरपीएफ इंसपेक्टर राजेंद्र कुमार पर गाज गिरी थी। इसके बाद जंक्शन पर अवैध वेडिंग कम हुई थी लेकिन पूरी तरह से लगाम नहीं लगी थी। अब पिछले दिनों एक ट्रेन में अवैध वेंडरद्वारा गुटखा बेचने के की फोटो ट्वीट हो गई।
अवैध वेंडरों के नामपर वैध वेंडरों की धरपकड़ अगर हो रही है तो निश्चित ही यह बात गलत है। सीनियरडीएससी से कहा जाएगा कि वह इस मामले की जांच करें।
अमिताभ, डीआरएम प्रयागराज।