फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: junior hindi translator will be recruited on 283 post

जू. हिंदी ट्रांसलेटर के 283 पदों पर होगी भर्ती 

Tue, 30 Jun 2020 09:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Jun 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: junior hindi translator will be recruited on 283 post
कर्मचारी चयन आयोग

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभागों के लिए जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 283 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयोग की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए।

विज्ञापन


घोषित 283 पदों में से सबसे अधिक 275 पद केंद्र सरकार के मंत्रालयों के लिए जूनियर ट्रांसलेटर/जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के हैं, जबकि आठ पद सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के हैं। अभ्यर्थी 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा: अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना एक जनवरी 2021 को आधार मानकर की जाएगी। 
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम: पहले पेपर की ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा छह अक्तूबर 2020 को होगी। इसमें पास होने वाले दूसरे पेपर की परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे पेपर की परीक्षा 31 जनवरी 2021 को होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्र का प्रारूप: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के एक-एक नंबर के 100-100 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा दीर्घ उत्तरीय होगी। परीक्षार्थियों को इसमें निबंध और पत्र लेखन की परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed