फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News In Hindi Today: Cousins died due to drowning in Ganges at Phaphamau Ganga Ghat

फाफामऊ घाट पर गंगा में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत, मचा हड़कंप

Mon, 27 Jul 2020 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News In Hindi Today: Cousins died due to drowning in Ganges at Phaphamau Ganga Ghat
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शिवकुटी में फाफामऊ घाट की ओर नहाते वक्त सोमवार सुबह दो चचेरे भाई गंगा में डूब गए। इनमें से पुष्पेंद्र कुमार (16) की मौत हो गई जबकि विवेक कुमार (15) का पता देर रात तक नहीं चल सका। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुष्पेंद्र उर्फ प्रवीण सोरंाव के ददौली हनुमंत नग गांव निवासी किसान केदारनाथ का बड़ा बेटा था। वह 12वीं में पढ़ता था। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब वह पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई विवेक उर्फ चंदन पुत्र रामनाथ के साथ गंगा स्नान करने के लिए फाफामऊ घाट पर पहुंचा। किनारे पर पानी कम था ऐसे में दोनों नदी के बीच में पहुंच गए। यहां नहाते वक्त अचानक पुष्पेंद्र का पैर फिसला और वह गहराई में जाकर डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर विवेक उसे बचाने लगा तो वह भी डूबने लगा। दोनों की चीख सुनकर घाट पर मौजूद लोग दौड़े लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में डूब गए।
विज्ञापन

 

सूचना मिली तो पहले डायल 112 और फिर मेहंदौरी चौकी प्रभारी विनेाद कुमार पहुंच गए। उन्होंने फौरन गोताखोर बुलवाकर उन्हें नदी में उतारा। कपड़ों में मिली आईडी से पहचान हुई और इसके बाद सूचना दी गई तो घरवाले रोते-बिलखते घाट पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पुष्पेंद्र को ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि विवेक का कुछ पता नहीं चला। गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे और फिर अंधेरा होने की वजह से तलाश बंद कर दी गई। मामले में शिवकुटी पुलिस ने बताया कि सुबह एक बार फिर से विवेक की तलाश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों परिवारों में मचा रहा कोहराम

हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा। मृतक पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर विवेक इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है जो उससे छोटी है। उसके भी परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed