{"_id":"5ef8ac6e8ebc3e43012588a3","slug":"prayagraj-news-greaves-sale-started-despite-tax-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश के बावजूद रविवार को शुरू हो गया ग्रीवांस सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश के बावजूद रविवार को शुरू हो गया ग्रीवांस सेल
Sun, 28 Jun 2020 08:12 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित ग्रीवांस सेल प्रयागराज क्षेत्रीय केंद्र में पहले ही दिन, रविवार होने के बावजूद शुरू हो गया। ग्रीवांस सेल में परीक्षार्थी व्यक्तिगत रूप या फोन से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच या ई-मेल से 2020 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं से संबंधित अपनी समस्याओं (अपूर्ण परीक्षाफल, नाम संशोधन, जन्मतिथि संशोधन, विषय संशोधन) से जुड़े विवरण देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों के परीक्षार्थी अपने-अपने परिक्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय पर समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय केंद्र के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के फोन नंबर 0532-2423265 एवं ई-मेल roallahabad@gmail.com पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन