फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: governing council results released

गवर्निंग काउंसिल का परिणाम जारी 

Mon, 29 Jun 2020 08:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: governing council results released
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों पर मतगणना का कार्य सोमवार को पूरा हो गया। सभी 15 पदों का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया की लगभग पूरी हो चुकी है। अब औपचारिक घोषणा और पदभार ग्रहण करना ही  शेष रह गया है।

विज्ञापन


जल्दी ही नई कार्यकारिणी पदभार ग्रहण कर लेगी। कार्यकारिणी के पदों पर मतगणना पूरी होने के बाद रमानुज तिवारी 2055 वोट पाकर पहले स्थान के लिए निर्वाचित हैं। प्रतिभा सिंह 1932 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मतगणना का कार्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी वशष्ठि तिवारी की देखरेख में संपन्न कराया गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2020-21 का चुनाव फरवरी में हुआ था।
विज्ञापन


अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पांच पदों और संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला तथा कोषाध्यक्ष के पदों की मतगणना मार्च में लाक डाउन से पहले ही पूरी कर ली गई थी। कार्यकारिणी के पदों पर मतगणना का कार्य सबसे अंत में आरंभ हुआ। मतगणना शुरु होते ही वोटों की गिनती को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिस पर एल्डर कमेटी ने वोटों की गिनती रद्द करा कर नए सिरे से मतगणना प्रारंभ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इसके पूरा होने से पहले ही होली की छुट्टी और फिर लाक डाउन लागू हो गया जिसकी वजह से मतगणना का कार्य बीच में ही रोक देना पड़ा। आठ जून से अनलाक लागू होने के बाद से ही एल्डर कमेटी मतगणना का कार्य पूरा करने के लिए प्रयासरत थी। लाक डाउन के दौरान महानिबंधक ने मतगणना की अनुमति देने से इंकार कर दिया। एल्डर कमेटी को 24 जून से मतगणना कराने की अनुमति मिली वह भी सिर्फ सात लोगों की मौजूदगी में।

पांच दिनों में मतगणना पूरी कर 29 जून को परिणाम जारी कर दिया गया। जीत के उत्साह पर दिखा कोरोना का खौफगवर्निंग काउंसिल के पदों पर चुनाव परिणाम आने से विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह तो रहा मगर कोरोना संक्रमण का खौफ भी लोगों में साफ देखने को मिला । ज्यादतर लोग मास्क में नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन  िया जा रहा था। कुछ एक समर्थक जोश में सोशन डिस्टेंसिंग का पालन भूल रहे थे तो उनको दूसरे याद दिला देते।

चूंकि में मतगणना में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को आने की मनाही थी इसलिए ज्यादातर लोग अपने घरों से ही फोन पर परिणाम की जानकारी लेते रहे। मतगणना पूरी होने के बाद भी कुछ एक प्रत्याशी और उनके समर्थक हाईकोर्ट बाहर हनुमान मंदिर के आसपास एकत्र हुए। सामान्य दिनों में चुनाव के समय होने वाली भीड़ इस बार नदारत थी। पांच महीने से अधिक समय में पूरी हो पाई चुुनाव प्रक्रियाहाईकोर्ट बार एसोसिएशन के इतिहास में यह संभवत: सबसे लंबा चलने वाला चुनाव है।

इसे पूरा होने में पांच महीने दस दिन के करीब समय लगा। चुनाव के लिए मतदान 19 फरवरी को हुआ था। 22 फरवरी से मतगणना प्रारंभ हुई और 27 फरवरी को चार प्रमुख पदों का परिणाम घोषित कर दिया गया। 28 को संयुक्त सचिवों का परिणाम आया। मार्च के पहले सप्ताह उपाध्यक्ष के पदों का परिणाम जारी हुआ। इसके बाद होली की छुट्टी और फिर लाक डाउन के कारण मतगणना नहीं हो सकी।  

कार्यकारिणी के पदों पर  29 जून को मतों की गणना पूरी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो सकी। आम तौर पर चुनाव प्रक्रिया दो से तीन सप्ताह में पूरी हो जाती है । मगर इस बार कोरोना संकट की वजह से इतना समय लगा। 


एल्डर कमेटी ने दिया धन्यवाद
बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र और सभी सदस्यों तथा मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने चुनाव जीतने वाले और मतदान कार्य में लगे सभी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों का आभार जताया है। जिनकी वजह से चुनाव कार्य सकुशन संपन्न हो सका। सोमनारायण मिश्र और शैलेंद्र सिंह का राठौर का मतगणना में उल्लेखनीय योगदान रहा। 
कार्यकारिणी के चुनाव में सफल उम्मीदवार
उम्मीदवार                      प्राप्त मत
1- रामानुज तिवारी             2055 
2-प्रतिभा सिंह                    1932
3-आलोक कुमार मिश्र        1859
4- रामेयवर दत्त पांडेय        1840
5-आशुतोष कुमार त्रिपाठी  1793
6- रोहित शुक्ला                 1748
7- मनोज कुमार पांडेय       1733
8- अंजनी कुमार त्रिपाठी     1727
9- चंद्रकांत त्रिपाठी             1600
10- गणेशमणि त्रिपाठी        1546
11-आमोद त्रिपाठी              1534
12-हया रिजवी                   1427
13- इंद्रकुमार चौबे             1421
14- विनय कुमार तिवारी     1399
15- बीरेंद्र कुमार मिश्र         1368
कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी
अध्यक्ष- अमरेंद्र नाथ सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद आजमी
महासचिव- प्रभाशंकर मिश्र
उपाध्यक्ष- अजय कुमार मिश्र(अजय जयहिंद), अनिल कुमार पाठक, रजनीकांत राय, कृष्णकुमार मिश्र(केके मिश्र), अंजू श्रीवास्तव
संयुक्त सचिव प्रशासन- अभिषेक शुक्ल
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी- दिलीप कुमार पांडेय
संयुक्त सचिव प्रेस- राजेंद्र कुमार सिंह
संयुक्त सचिव महिला- मंजू कुमारी 
कोषाध्यक्ष- दुर्गेश चंद्र तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed