{"_id":"5f53e5818ebc3e54c43396b6","slug":"prayagraj-news-ganga-yamuna-water-level-drops-by-4-cm-per-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गंगा-यमुना के जलस्तर में चार सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गंगा-यमुना के जलस्तर में चार सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से गिरावट
Sun, 06 Sep 2020 02:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफनाई गंगा-यमुना में शनिवार को जलस्तर तेजी से घटने लगा। इससे कछारी इलाकों में बाढ़ की आशंका से घिरे हजारों परिवारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस दिन भी गंगा में बांधों से 2.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कहा जा रहा है कि अगर दोबारा यमुना में जल दबाब नहीं बढ़ा तो इस बार बाढ़ का संकट पूरी तरह टल जाएगा।
शनिवार की शाम चार बजे से रात आठ बजे के बीच फाफामऊ में गंगा पांच सेंमी और छतनाग में 15 सेंमी नीचे आ गईं। जबकि नैनी में यमुना में चार घंटे के दौरान 16 सेंमी जलस्तर घट गया।
दोनों नदियों में फिलहाल चार-चार सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से जल स्तर घट रहा है। सिंचाई बाढ़ खंड की ओर से देर शाम फाफामऊ में गंगा 80.95 मीटर, छतनाग में 79.99 मीटर पर रिकार्ड की गईं। इसी तरह यमुना का जलस्तर 80.56 मीटर दर्ज किया गया। उधर, गंगा में बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस दिन हरिद्वार से 60,158 क्यूसेक, नरोरा से 26,965 क्यूसेक और कानपुर से 1,82,996 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।