फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Four youths gang misdeed a girl

हैवान बना प्रेमी: शादी का झांसा देकर युवक लूटता रहा अस्मत, साथियों को बुला किया सामूहिक दुष्कर्म; बनाई वीडियो

Thu, 14 Dec 2023 08:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Dec 2023 08:46 PM IST
सार

आरोप है कि जब युवती शादी का दबाव बनाने लगी तो युवक उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगा। उसने शादी के लिए फिर दबाव बनाया तो मिथिलेश उसे अपने घर बुलाकर कई थप्पड़ जड़ दिए।

विज्ञापन
Prayagraj News Four youths gang misdeed a girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चार युवकों ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच युवती का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। बृहस्पतिवार को चार के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। युवती का आरोप है कि एक युवक पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ आए दिन संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने पहले उसकी पिटाई की फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने फूलपुर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि चतुर्भुजपुर बरईतारा गांव का रहने वाला मिथिलेश कुमार शादी का झांसा देकर लगातार अवैध संबंध बनाता रहा। इसी दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जब युवती शादी का दबाव बनाने लगी तो युवक उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगा। उसने शादी के लिए फिर दबाव बनाया तो मिथिलेश उसे अपने घर बुलाकर कई थप्पड़ जड़ दिए। अपने भाई बृजेश भारतीया व सुभाष भारतीया के साथ मिलकर उसके मुंह में रूमाल ठूस कर सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले ने तूल पकड़ा तो युवती फूलपुर कोतवाली पहुंची और मिथिलेश समेत चार के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चतुर्भुजपुर के मजरा बरईतारा निवासी मिथिलेश, बृजेश कुमार भारतीया, सुभाष भारतीया व मिथिलेश के पिता के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पिटाई का मुकदमा पंजीकृत किया है। इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed