फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: financial help will be provided to the Dandi Sanayasi

कोरोना संक्रमण में फंसे दंडी संन्यासियों को मिलेगी आर्थिक मदद

Thu, 25 Jun 2020 10:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: financial help will be provided to the  Dandi Sanayasi
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण की वजह से दंडी संन्यासियों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद बैठक में ऐसे संन्यासियों की सूची बनाकर उनकी सहायता करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संगठन केविस्तार का भी निर्णय लिया गया। ताकि संन्यासियों के मठों-मंदिरों का कायाकल्प कराया जा सके। साथ ही संत-महात्माओं से राष्ट्रहित में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की अपील की गई।

विज्ञापन


परिषद की बैठक में कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात पर चर्चा और संन्यासियों की मदद के लिए देश स्तर पर अभियान चलाने पर सहमति बनाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर दंडी संन्यासियों को सूचीबद्ध कर उनकी की मदद की जाएगी,ताकि भरण-पोषण में उनको कोई परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन


कहा गया कि कोरोना संक्रमण में दंडी संन्यासियों को उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान गलवां घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिषद के अध्यक्ष ब्रह्माश्रम ने कहा कि चीन को सबक सिखाना होगा। उसका मनोबल तोड़ने के लिए चीन में बने सामानों का पूरी तरह बहिष्कार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए देशवासियों को चाहिए कि वे चीन निर्मित कोई भी सामान न खरीदें। इससे पहले परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान दंडी संन्यासियों की मदद के लिए 50 टन खाद्यान्न, मॉस्क, सैनिटराइज सहित अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया है। जरूरत पड़ने पर और भी सामग्री मुहैया कराई जाएगी।


स्वामी विद्या चैतन्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने
प्रयागराज। स्वामी विद्या चैतन्य को दंडी संन्यासी परिषद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कार्य समिति का गठन कर जल्द ही जिला स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी परिषद की कार्य समिति गठित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed