फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Contestant student hanged himself

Prayagraj News: प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 13 Sep 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Sep 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Contestant student hanged himself
hang
कर्नलगंज के एनी बेसेंट चौकी क्षेत्र में रहने वाले प्रतियोगी छात्र राजीव चौधरी 32 ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि जिंदगी से परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस का कहना है कि घर वालों को सूचना देकर शव मर्चरी भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


राजीव पुत्र सरयू प्रसाद मूल रूप से जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित सिली गांव का रहने वाला था। वह पिछले कई सालों से कर्नलगंज के एनी बेसेंट चौकी क्षेत्र स्थित छोटा बघाड़ा मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। किराये के मकान में उसके साथ उसके दो भाई भी रहते थे। लॉकडाउन खुलने के बाद उसके दोनों भाई अपने घर चले गए। तब से वह अकेले ही यहां रह रहा था।
विज्ञापन


शनिवार शाम उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसका शव पंखे से लगे फंदे पर लटकता मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि वह जिंदगी से ऊब गया है और उसकी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि घर वालों को सूचना दे दी गई है जो शहर आने के लिए चल दिए हैं। उनके आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस में चयन न होने से था हताश!
उधर मौके पर मौजूद छात्रों के बीच यह भी चर्चा रही कि मृतक राजीव ने पीसीएस में चयन न होने पर हताश होकर यह कदम उठाया। चर्चा रही कि उसने पीसीएस की मुख्य परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्कार दिया था और अंतिम परिणाम में असफलता मिलने पर बेहद निराश हो गया था। शुक्रवार को अंतिम परिणाम आने के बाद से वह सिर्फ शनिवार दोपहर में एक बार अपने कमरे से बाहर निकलते देखा गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि पीसीएस रिजल्ट संबंधी कोई भी बात सुसाइड नोट में नहीं लिखी है। घरवालों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed