फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: congress worker arrested during protest

कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कांग्रेसी

Tue, 30 Jun 2020 10:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Jun 2020 10:11 PM IST
सार

  

विज्ञापन
prayagraj news: congress worker arrested during protest
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता विधानमण्डल दल आराधना मिश्रा मोना सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक नेताओं ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहा पहुँचकर प्रदेश सरकार  के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर और गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने इसे योगी सरकार पर द्वेष की भावना से राजनीत करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के नेता संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी और महानगर महासचिव हसीब अहमद का कहना था की योगी सरकार ने तानाशाही और दमनकारी नीति अपनाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया जो कि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


 कांग्रेस नेताओं द्वारा सिविल लाइन्स में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी झड़प भी हुई लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओ को हिरासत में लेकर पुलिस पुलिस लाइन में ले गई । जहां देर शाम सभी को 50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, सुरेश यादव, अनिल कुशवाहा, सुशील तिवारी, श्रीशचन्द्र दुबे, सिब्बतैन बब्लू, जितेन्द्र कुमार, अनिल पाण्डेय, मो0सरताज, इरशाद उल्ला, रिंकू तिवारी, अरशद अली, रोहन सिंह, बृजेश गौतम समेत कुल दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed