फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Bloody clash between uncle-nephew, six injured with Saria-Talwar

Prayagraj News: चाचा-भतीजे में खूनी संघर्ष सरिया-तलवार से छह घायल

Sat, 24 Oct 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Bloody clash between uncle-nephew, six injured with Saria-Talwar
क्राइम
लहबरा कोइलाहा में शुक्रवार को चाचा-भतीजे में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों परिवारों के आधा दर्जन लोग सरिया और तलवार के हमले में घायल हो गए। एक दिन पहले मिट्टी बेचने को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति भंग की धारा में धीर सिंह और उसके बेटे का चालान कर दिया था। जमानत मिलने के बाद दोनों गांव पहुंचे और फिर संघर्ष हो गया। घायलों में दो महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन


कौंधियारा के कोइलहा में धीर सिंह और उसके भतीजे लवकुश सिंह के परिवारों के बीच अरसे से दुश्मनी चल रही है। धीर सिंह की लड़की की शादी है। उसने कुछ दिन पहले ईंट-भट्टे को मिट्टी बेचा था। बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी होने पर लवकुश ने विरोध किया था। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने धीर सिंह और उसके बेटे दीपक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को पिता-पुत्र करछना से जमानत करा कर घर पहुंचे थे। धीर सिंह का बेटा दीपक घर के बाहर पेशाब कर रहा था, उसी समय लवकुश के भाई रोहित ने लाठी से दीपक को मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। दीपक ने सरिया मारकर रोहित का सिर फोड़ दिया। इसके बाद रोहित ने सरिया से दीपक की मां व बहन की पिटाई कर दी और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर धीर सिंह तलवार लेकर पहुंचे और लवकुुश व रोहित के ऊपर तलवार से हमला कर दिया। दोनों पक्षों की मारपीट में धीर सिंह, उसकी पत्नी, बेटी, बेटा दीपक एवं दूसरे पक्ष से लवकुश सिंह व रोहित सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा ले गई है। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्र एवं सीओ करछना सोमेश मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। लवकुश के पिता जंग बहादुर सिंह के पारिवारिक मारपीट में ही 10 वर्ष पूर्व हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed