{"_id":"5efa0daefb6f116660544515","slug":"prayagraj-news-au-increased-the-application-date-till-15-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि ने 15 जुलाई तक बढ़ाई आवेदन की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि ने 15 जुलाई तक बढ़ाई आवेदन की तारीख
Mon, 29 Jun 2020 09:20 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। आवेदनों की रफ्तार काफी धीमी होने के कारण इविवि प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा है। माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद आवेदनों की गति में अब तेजी आएगी। 15 जुलाई तक सीबीएसई का परिणाम आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
इविवि प्रशासन ने लॉक डाउन के दौरान 25 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन छात्रों के विरोध के कारण तीसरे दिन यानी 27 मार्च को ही आवेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। इसके बाद 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए इविवि प्रशासन ने अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की थी।
विज्ञापन
काफी दिनों बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की, जो 30 जून थी। आवेदन की प्रक्रिया अमूमन एक माह तक चलती है लेकिन इस बार आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं को डेढ़ माह से अधिक समय दिया गया। इसके बाद भी पिछले साल के मुकाबले अब तक केवल 65 फीसदी आवेदन ही आए हैं। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का रिजल्ट काफी देर से जारी हुआ। सीबीएसई का परिणाम भी नहीं आया है। लॉक डाउन के कारण भी आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। सीबीएसई का परिणाम भी आने वाला है। ऐसे में आवेदनों की संख्या तेजी से बढने के आसार हैं। इविवि के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई की गई है।
प्रवेश के लिए आए 76 हजार से अधिक आवेदन
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए 76 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। सोमवार शाम तक 157309 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 76342 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। स्नातक में प्रवेश के लिए 73908 एवं 43189, परास्नातक के लिए 33972 एवं 11797, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 17363 एवं 1227, बीएएलएलबी के लिए 8481 एवं 5026, एलएलबी के लिए 14105 एवं 8626, बीएड के लिए 4285 एवं 2774, एमएड के लिए 948 एवं 619, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 1374 एवं 854 और एलएलएम के लिए 2873 एवं 2230 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए।