फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj news: Attacked with a rod and broke arms and legs, five nominated

Prayagraj news: सरेराह रॉड से हमलाकर हाथ-पैर तोड़ा, पांच नामजद

Wed, 14 Sep 2022 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj news: Attacked with a rod and broke arms and legs, five nominated
crime - फोटो : amar ujala
 शिवकुटी के गोविंदपुर में रहने वाले भाजपा नेता हाफिज मिन्नतउल्लाह (50) को सरेराह रोककर रॉड से हमला किया गया। इसमें उसका हाथ व पांव की हड्डी टूट गई जबकि हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। आरोप पट्टीदारों पर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन



गोविंदपुर निवासी पीड़ित भाजपा शिवकुटी मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष है। उसके बेटे साद उल्लाह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सोमवार रात टेंपो स्टैंड से स्कूटी से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन



आरोप है कि घर से 10 कदम पहले पड़ोसी शाहबान ने अपने भाइयों रेहान, रिजवान और रिश्तेदार गुड्डू, पप्पू व दो तीन अज्ञात लोगों संग उन्हें घेरकर रोक लिया। फिर रॉड से हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उनके हाथ-पांव में फ्रैक्चर हो गया व अन्य हिस्सों में भी चोट आई।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवकुटी एसओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। आरोपी पीड़ित के पट्टीदार हैं और उनके बीच पारिवारिक विवाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed