{"_id":"648cc5914893f8fe9e03f254","slug":"prayagraj-news-allahabad-allahabad-news-c-3-1-ald1022-156982-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की दस्त आने के बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की दस्त आने के बाद मौत
विज्ञापन
प्रयागराज। फ्लिपकार्ट की डिलीवरी ले जाते समय बृहस्पतिवार शाम को डिलीवरी ब्वॉय की दस्त आने के बाद मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इकलौते बेटे का शव घर पहुंचते ही मां रोते-रोते बेसुध हो गई।
डिलीवरी ब्वॉय प्रताप बहादुर कुशवाहा (26) के पिता जवाहर लाल कुशवाहा की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रताप एलनगंज में अपनी मां के साथ रहता था। उसकी मौसी के बेटे राजेंद्र ने बताया कि वह फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह हमेशा की तरह शाम को वैन से ऑर्डर नैनी पहुंचाने जा रहा था।
रास्ते में अचानक उसे दस्त की शिकायत होने लगी। राजेंद्र ने बताया कि तुरंत ही नैनी स्थित एक अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद प्रताप को मृत घोषित कर दिया। संवाद