फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Names of 24.64% voters will be deleted, notices will be issued to 2.87 lakh voters

Prayagraj : कटेंगे 24.64 फीसदी वोटरों के नाम, 2.87 लाख को जारी होगा नोटिस

Sat, 27 Dec 2025 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 07:55 PM IST
सार

प्रयागराज में कुल 46 लाख 92 हजार 860 वोटरों में से 11 लाख 56 हजार 349 मतदाताओं (24.64 फीसदी) के नाम 31 दिसंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन में वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे और दो लाख 87 हजार 828 वोटरों को अपनी पहचान साबित करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Prayagraj: Names of 24.64% voters will be deleted, notices will be issued to 2.87 lakh voters
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट प्रकाशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। कुल 46,92,860 वोटरों में से 11,56,339 मतदाताओं (24.64 फीसदी) के नाम 31 दिसंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन में वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे और 2,87,578 मतदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


नो मैपिंग की श्रेणी में शामिल किए गए 2,87,578 वोटरों का पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है। यह पता नहीं चल सका है कि ऐसे वोटर या उनके माता-पिता वर्ष 2003 में हुए पिछले एसआईआर में मतदाता बने थे या नहीं। इन मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इन्हें भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित पहचान पत्रों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

वहीं, एएसडी श्रेणी में शामिल सबसे अधिक 4,88,959 मतदाता प्रयागराज छोड़कर दूसरी जगह स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके हैं। एएसडी श्रेणी में चिह्नित 3,67,136 मतदाताओं का पता नहीं लगाया जा सका है जबकि एक लाख सात हजार 87 डुप्लीकेट वोटर हैं। इनके अलावा वोटर लिस्ट में 1,73,812 मृतक मतदाता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर 19345 ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम अन्य कारणों से एएसडी श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। एएसडी श्रेणी में चिह्नित ये सभी मतदाता अब वोटर लिस्ट का हिस्सा नहीं रह जाएंगे। हालांकि, इनमें से किसी वोटर का नाम गलती से एएसडी श्रेणी में दर्ज हो गया है तो उन्हें भी मतदाता बनने का मौका मिलेगा। ऐसे लोगों को नए सिरे से मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरना पड़ेगा।

शहर उत्तरी में सर्वाधिक 42 फीसदी वोटरों के कटेंगे नाम

शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में एएसडी श्रेणी में सर्वाधिक 1,79,964 वोटर चिह्नित किए गए हैं जबकि 2025 की मतदाता सूची में कुल 4,28,711 मतदाता शामिल हैं। अब इनमें से 42 फीसदी वोटरों के नाम कट जाएंगे। शहर उत्तरी में एएसडी श्रेणी में 16,546 मृतक मतदाता शामिल हैं जबकि 95,058 वोटरों का पता नहीं लगाया जा सका है और 59,746 वोटर स्थायी रूप से किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। डुप्लीकेट वोटरों की संख्या 6,532 है।

शहर दक्षिणी में सबसे अधिक मृतक वोटर

शहरी दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में सबसे अधिक 17,995 मृतक वोटरों के नाम मिले हैं। इसके अलावा 57,562 मतदाताओं का पता नहीं लगाया जा सका है। 52,544 वोटर स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके हैं और 9,960 डुप्लीकेट वोटर हैं। शहर दक्षिण में एएसडी श्रेणी में कुल 1,405,96 वोटर चिह्नित किए गए हैं।

शहर पश्चिमी से सबसे अधिक वोटर हुए शिफ्ट

शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 66,297 वोटर स्थायी रूप से किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में एएसडी श्रेणी में कुल 1,39,760 वोटर चिह्नित किए गए हैं। इनमें 16,252 मृतक मतदाता हैं, 42,707 वोटरों का पता नहीं लगाया जा सका है जबकि डुप्लीकेट वोटरों की संख्या 10,284 है।

कोरांव में एएसडी श्रेणी के सबसे कम वोटर

कोरांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 52,379 वोटर एएसडी श्रेणी के हैं। 11,980 मृतक मतदाता हैं। 6,119 वोटरों का पता नहीं चल सका है। 27029 वोटर स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके हैं और 6811 डुप्लीकेट वोटर हैं।

पुनर्सत्यापन के बाद 34101 वोटरों की वापसी

एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद 11,90,440 वोटरों को एएसडी श्रेणी में चिह्नित किया गया था। इस श्रेणी में कोई नाम गलत दर्ज न हो, इसके लिए डीएम ने जिला स्तरीय अफसरों को लगाकर जांच कराई और इसके बाद 34101 वोटरों की वापसी (रोल बैक) हो गई। अब इन 34,101 वोटरों के नाम मतदाता सूची से नहीं कटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed