फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Nagar Nigam: Long line in BJP for ticket, Swatantra Dev will send three names

प्रयागराज नगर निगम : टिकट के लिए भाजपा में लगी लंबी लाइन, स्वतंत्र देव भेजेंगे तीन नाम, इन नामों की है चर्चा

Thu, 06 Apr 2023 04:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 04:35 PM IST
सार

सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए निकाय चुनाव अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुनाव को लेकर भाजपा पिछले कई माह से तैयारी भी कर रही है।

विज्ञापन
Prayagraj Nagar Nigam: Long line in BJP for ticket, Swatantra Dev will send three names
Prayagraj News : नगर निगम प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए निकाय चुनाव अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुनाव को लेकर भाजपा पिछले कई माह से तैयारी भी कर रही है। पार्टी इस चुनाव में किसे उतारेगी वह अभी भले ही तय न हो लेकिन मेयर टिकट के लिए भाजपा में आवेदन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 80 से ज्यादा आवेदन अब तक पार्टी को मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने और मुख्य विरोधी दल सपा द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही भाजपा अपने पत्ते खोल सकती है।

विज्ञापन


पिछले दिनों ही तय हुआ कि प्रयागराज मेयर सीट अनारक्षित हो गई है। इस वजह से अन्य दलों के मुकाबले भाजपा में आवेदन करने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। टिकट के लिए सामान्य जाति के साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के भी तमाम नेताओं ने अपना आवेदन कर दिया है। प्रयागराज में दो बार से अभिलाषा गुप्ता नंदी ही मेयर का चुनाव जीत रही है। पिछला चुनाव उन्होंने भाजपा से ही लड़ा था। हालांकि टिकट के लिए उन्होंने इस बार भी दावा किया है लेकिन उनकी राह इस बार उतनी आसान नहीं है। पार्टी में इस बार तमाम दिग्गज नेताओं के आवेदन आ जाने से अब प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ही तीन नाम तय करके प्रदेश नेतृत्व को भेजने है।

विज्ञापन

ब्राह्मण और वैश्य बिरादरी के उम्मीदवार ज्यादा

ब्राहमण नेताओं की बात करें तो भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश शुक्ला द्वारा आवेदन कर दिए जाने से मेयर टिकट की रेस रोचक हो गई है। इसके अलावा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. एलएस ओझा ने भी टिकट के लिए दावा किया है। पिछले चुनाव में आखिरी वक्त उनका नाम चलता रहा लेकिन अंत में अभिलाषा गुप्ता ने बाजी मार ली। इसके अलावा कविता यादव त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्र, डा. शैलेश पांडेय, आशुतोष पांडेय ने भी टिकट के लिए दावेदारी की है।
 

वैश्य बिरादरी से प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल, काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, डा. बीवी अग्रवाल, प्रेमचंद्र केसरवानी के नाम सामने आए हैं। वहीं पदुम जायसवाल, विवेक जायसवाल, किरण जायसवाल के नाम भी चर्चा में है।

विज्ञापन

तकरीबन हर बिरादरी से आए आवेदन

पूर्व विधायक दीपक पटेल, विक्रम सिंह पटेल, संतोष सिंह पटेल के नाम चर्चा में है। इसी तरह कायस्थ बिरादरी से डा. सुशील सिन्हा, आनंद श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, कुमार नारायण एवं क्षत्रिय से विक्रमाजीत भदौरिया, उदय प्रताप सिंह आदि ने टिकट के लिए दावा किया है। निषाद समाज से प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, अनुसूचित जाति से कमलेश कुमार आदि ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

भाजपा का ही प्रत्याशी मेयर चुनाव जीतेगा। अब तक 80 से ज्यादा आवेदन पार्टी को मिल चुके हैं। चुनाव अधिसूचना आने तक यह संख्या और बढ़ सकती है। - गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed