फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Nagar Nigam Equations changed after mayor seat became Unreserved

Prayagraj Nagar Nigam : महापौर की सीट सामान्य होने के बाद बदले समीकरण, प्रमुख दलों से टिकट के लिए जोरआजमाइश

Fri, 31 Mar 2023 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 08:10 PM IST
सार

महापौर की सीट अनारक्षित होने के साथ सभी के लिए चुनाव लड़ने के दरवाजे खुल गए हैं। इसी के साथ सियासी समीकरण भी बदल गए हैं। एक बार फिर अगड़ी जाति के दिग्ग्ज नेता टिकट के दावेदारों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ताकत भी झोंक दी है।

विज्ञापन
Prayagraj Nagar Nigam Equations changed after mayor seat became Unreserved
Prayagraj News : नगर निगम प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महापौर की सीट अनारक्षित होने के साथ सभी के लिए चुनाव लड़ने के दरवाजे खुल गए हैं। इसी के साथ सियासी समीकरण भी बदल गए हैं। एक बार फिर अगड़ी जाति के दिग्ग्ज नेता टिकट के दावेदारों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ताकत भी झोंक दी है। ऐसे में दावेदारों के लिए प्रमुख दलों से टिकट की लड़ाई भी कठिन हो गई है। प्रयागराज महापौर की सीट पर अब तक अगड़ी जाति के नेताओं का ही कब्जा रहा है।

विज्ञापन


खास यह कि मात्र 19 फीसदी ओबीसी एवं 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति के मतदाताओं वाली इस सीट पर प्रमुख दलों ने विगत चुनावों में अगड़ी जाति के नेताओं पर ही दांव खेला लेकिन पांच दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन में महापौर की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई थी। ऐसे में अगड़ी जाति के कई दिग्गज नेताओं ने चुप्पी साध रखी थी, वहीं पिछड़ा वर्ग के कई नए चेहरे सामने आ गए थे।

विज्ञापन

प्रमुख दलों से टिकट के लिए दावेदारी के साथ उन्होंने मतदाताओं के बीच पहुंच बनानी भी शुरू कर दी थी। भाजपा से कविता यादव त्रिपाठी, अवधेश गुप्ता समेत कई नामों पर तेजी से चर्चा होने लगी थी। वहीं सपा के राम मिलन यादव, अनूप यादव, हरिओम साहू के नाम के बैनर, पोस्टर से पूरा शहर पट गया था। ज्यादातर टिकट पक्का भी मान रहे थे। कांग्रेस में तो दूसरे दल के पटेल बिरादरी के एक नेता को उम्मीदवार बनाए जाने की भी कवायद शुरू हो गई थी।

इनके अलावा गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव समेत पिछड़ी जाति के अन्य नेताओं ने भी पार्टी से टिकट के लिए दौड़भाग शुरू कर दी थी। ये सभी लोग अब भी दावेदार हैं लेकिन बदले परिदृश्य में टिकट की राह सभी के लिए कठिन हो गई है। अब पूर्व महापौर चुने जा चुके तथा प्रमुख दलों से चुनाव लड़ चुके कई नेता फिर से सामने आ गए हैं। इनके अलावा अगड़ी जाति के साथ अनुसूचित जाति के भी कई नेनाओं ने दावेदारी शुरू कर दी है।

65 फीसदी से अधिक हैं सवर्ण मतदाता

प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र में सवर्ण मतदाताओं की संख्या 65 फीसदी से अधिक बताई जा रही है। पूर्व में हुए रेंडम सर्वे के अनुसार यहां ओबीसी की आबादी 19.40 फीसदी है। वहीं 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी इससे भी कम यानी, 15.34 फीसदी है। ऐसे में नगर निगम के चुनाव में हमेशा ही अगड़ी जाति के मतदाता प्रभावी रहे हैं।

नगर निगम के इतिहास को देखें तो करीब 19 वर्ष बाद 1989 में नगर निकायों के लिए चुनाव हुआ था। उस समय प्रयागराज (इलाहाबाद) महानगर पालिका थी और पार्षदों ने नगर प्रमुख का चुनाव किया था। 1989 के चुनाव में श्यामा चरण गुप्ता नगर प्रमुख चुने गए थे। हालांकि, उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से एक वर्ष पहले इस्तीफा दे दिया था और उपचुनाव में रविभूषण बधावन नगर प्रमुख निर्वाचित हुए।नगर निगम के गठन के बाद 1995 में चुनाव हुआ।

यह पहला मौका था जब जनता के द्वारा महापौर का चुनाव हुआ। उस समय यह सीट महिलाओं के आरक्षित थी और डॉ. रीता बहुगुणा जोशी महापौर चुनी गईं। इसके बाद 2000 में डॉ. केपी श्रीवास्तव तथा 2006 में चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह महापौर निर्वाचित हुए।इसके बाद फिर यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई और अभिलाषा गुप्ता नंदी महापौर चुनी गईं। 2017 में यह सीट फिर अनारक्षित हो गई और अभिलाषा गुप्ता दोबारा मेयर चुनी गईं। इस तरह से इस सीट पर अब तक हुए पांच चुनाव में चार महापौर चुने गए और सभी सामान्य वर्ग से रहे।

विज्ञापन

नगर पंचायत की सिर्फ दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

जिले की आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा भी बृहस्पतिवार को कर दी गई। इनमें से दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि, दिसंबर में जारी आरक्षण की सूची के अनुसार छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं।



नगर पंचायत दिसंबर में जारी सूची के अनुसार आरक्षण                        अब आरक्षण की स्थिति

शंकरगढ़ ओबीसी- महिला                                                                   अनुसूचित जाति महिला

लालगोपालगंज- महिला                                                                         महिला

हंडिया- महिला                                                                                      पिछड़ा वर्ग

कोरांव- महिला                                                                                     अनारक्षित

सिरसा- महिला                                                                                        अनारक्षित

भारतगंज- महिला                                                                                  पिछड़ा वर्ग महिला

मऊआइमा-    अनारक्षित                                                                        पिछड़ा वर्ग

फूलपुर- अनारक्षित                                                                                   अनारक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed