फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj nagar nigam

नामित पार्षदों की सूची में बढ़े नाम, संख्या हुई 20

Wed, 19 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
prayagraj nagar nigam
prayagraj nagar nigam
पीडीए सदस्य बनने की होड़ में दिग्गज
विज्ञापन

प्रयागराज। नगर निगम में नामित पार्षदों की सूची में 12 नाम और बढ़ गए हैं। दावेदारों की संख्या अब 22 पहुंच गई है। नामित पार्षद बनने की होड़ में सत्ताधारी दल के नेताओं में उठापटक चल रही है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के सदस्य बनने की होड़ में कई दिग्गज भाजपाई शामिल हैं।
नगर निकाय चुनाव के करीब सवा दो साल बाद भाजपा में नगर निगम में पार्षद नामित करने की प्रक्रिया चर्चा में है। संगठन की ओर से पार्टी के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का चयन किया गया। पहले दस लोगों की सूची भेजी गई। फिर सिफारिश बढ़ी तो कई बड़े नेताओं के करीबियों की दूसरी सूची भी लखनऊ मुख्यालय भेजी गई है। सदन में दस पार्षद नामित किए जाने हैं, लेकिन अब प्रस्तावित सूची में 20 नाम हो गए हैं। साफ है कि जिन कार्यकर्ताओं की संगठन में पैठ होगी या जिनके आकाओं का जोर चलेगा, वहीं अंतिम सूची में स्थान पाएंगे। सूत्र बताते हैं कि इन दस में चार से पांच पूर्व पार्षदों के साथ एक महिला, अल्पसंख्यक को भी नामित किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं नामित पार्षदों के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं में पीडीए का सदस्य बनने की होड़ है। पीडीए में दो पार्षदों के साथ दो अन्य लोगों को भी शासन नामित करेगा। पीडीए सदस्य बनने के लिए कुछ ऐसे भी पार्षद हैं, जिन्होंने निगम कार्यकारिणी का चुनाव नहीं लड़ा। उन्हें इंतजार सूची जारी होने का है। इस प्रक्रिया में भाजपा संगठन के पदाधिकारी चुप्पी साधे हैं। जिनके नाम संभावित सूची में शामिल हैं, वो भी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। नाम मुख्यालय भेजा गया है या नहीं, इस पर भी किसी के बोल नहीं फूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed