Prayagraj Nagar News : जल्द मिलेंगे स्टील बॉडी के 50 टैंकर, गर्मी में भी ठंडा रहेगा पानी
ये टैंकर दो स्तरों वाले होंगे। ऐसे में इसमें भरा पानी मौसम के हिसाब से जल्द गर्म या ठंड नहीं होगा। इसके अलावा नियमित तौर पर अच्छी तरह से इनकी सफाई भी हो सकेगी। 5000 हजार लीटर वाले 50 टैंकर मंगाने का निर्णय लिया गया है।
विस्तार
गर्मी के दिनों में भी टैंकर का पानी गर्म नहीं होगा। इसके लिए स्टील बॉडी के टैंकर मंगाए जा रहे हैं। 50 टैंकर के लिए टेंडर भी हो गया है। अगले महीने तक इनके मिल जाने की उम्मीद है। अभी तक लोहे के टैंकर मंगाए जाते रहे हैं। इनमें गर्मी के दिनों में पानी काफी गर्म हो जाता है। इसके अलावा इनकी सफाई भी कठिन होती है तो जंग भी लग जाता है। ऐसे में नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से स्टील बॉडी वाले टैंकर लेने का निर्णय लिया गया है।
ये टैंकर दो स्तरों वाले होंगे। ऐसे में इसमें भरा पानी मौसम के हिसाब से जल्द गर्म या ठंड नहीं होगा। इसके अलावा नियमित तौर पर अच्छी तरह से इनकी सफाई भी हो सकेगी। 5000 हजार लीटर वाले 50 टैंकर मंगाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 30 टैंकर 15वें वित्त तथा 20 टैंकर कुंभ के बजट से मंगाए जाएंगे। इन पर कुल चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। महाप्रबंधक कुमार गौरव का कहना है कि टेंडर हो गया है। जल्द ही स्टील बॉडी वाले टैंकर आ जाएंगे।
20 बकायेदारों ने जमा किया 14.39 लाख गृहकर
नगर निगम की ओर से गृहकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई के लिए मंगलवार को भी कटरा और अल्लापुर जोन में अभियान चलाया गया। कटरा के अंतर्गत छह बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई होनी थी लेकिन उन्होंने 11 लाख रुपये जमा किए। इसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। वहीं, अल्लापुर में भी सभी 14 बकायेदारों ने 3.39 लाख रुपये जमा किए। इस तरह से कुल 20 बकायेदारों ने 14.39 लाख रुपये जमा किए। इसलिए इनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई रोक दी गई। इस दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी, कर अधीक्षक मोनिका रस्तोगी, झम्मन सिंह आदि मौजूद रहे।