फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Muslim community angry with the threat of Al Qaeda, people said - Government will give a befitting

Prayagraj : अलकायदा की धमकी से गुस्से में मुस्लिम समाज, लोग बोले-सरकार देगी माकूल जवाब

Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
सार

माफिया अतीक-अशरफ की हत्या को लेकर अलकायदा की धमकी से मुस्लिम समाज के लोग खासे गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों को लगता है कि अलकायदा ने इस तरह की बयानबाजी करके उनके आंतरिक मामलों में दखल दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Muslim community angry with the threat of Al Qaeda, people said - Government will give a befitting
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक-अशरफ की हत्या को लेकर अलकायदा की धमकी से मुस्लिम समाज के लोग खासे गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों को लगता है कि अलकायदा ने इस तरह की बयानबाजी करके उनके आंतरिक मामलों में दखल दिया है। अतीक-अशरफ ने जो किया था, वही बोया है। बयानबाजी को ईद की खुशियों में खलल डालने की कोशिश मानते हुए लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकी संगठन को इसका माकूल जवाब देगी। मुसलमान भी वतन परस्त हैं और हमेशा अमन-चैन के लिए खड़े रहने वाले भी।

विज्ञापन


मधवापुर में रहने वाले रिसर्च स्कॉलर अफरोज सईद कहते हैं कि अलकायदा की धमकी भरी चिट्ठी ऐसे समय आई है, जब पूरा देश अलविदा की नमाज के बाद ईद की खुशियों में सराबोर है। अफरोज का मानना है कि अतीक-अशरफ ने जैसा किया था, वैसा ही अंजाम उन्हें भुगतना पड़ा। आतंकी ताकतों की धमकियों से सरकार को सचेत होना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर अशरफ अली कहते हैं कि भारत के मुसलमान वतन परस्त हैं। ऐसे आतंकी संगठनों को भारत सरकार माकूल जवाब देगी। अतीक-अशरफ का जो भी मामला है, वह न्यायिक प्रक्रिया के तहत हल होना चाहिए, धमकियों से नहीं। लोगों को अमन-चैन कायम रखना चाहिए।
विज्ञापन


करेंहदा गांव निवासी उस्मान अंसारी भी बेबाकी से कहते हैं कि अतीक-अशरफ के मामले में दूसरे मुल्क के लोगों को दखल देने का अधिकार नहीं है। अलकायदा आतंकवादी संगठन है। जानबूझ कर ईद के मौके पर जहर उगल रहा है, ताकि भारत के मुसलमानों की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। लेकिन, हम मुसलमान ऐसा होने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता इकरा खान भी अमन-चैन के लिए दुआ करती हैं। कहती हैं, हत्याकांड पर अलकायदा ने भारत को धमकी देकर ईद के पर्व पर जो जहर उगला है, उससे भारत के मुसलमानों में भी आक्रोश है। भारत का कोई भी मुसलमान कभी भी आतंकवाद का समर्थन नहीं करता है। हमें अपने देश की सुरक्षा एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। वे उचित समय पर इस आतंकवादी संगठन को माकूल जवाब देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed