फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: MLA-activists clash in front of MP, fierce commotion

प्रयागराजः सांसद के सामने भिड़े विधायक-कार्यकर्ता, जमकर हंगामा

Thu, 02 Jan 2020 09:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jan 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: MLA-activists clash in front of MP, fierce commotion
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
तहसील मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक के बाद जमकर हंगामा हुआ। यहां भाजपा विधायक डॉ. अजय कुमार व पार्टी के यमुनापार मीडिया प्रभारी संतोष त्रिपाठी आपस में भिड़ गए। इस दौरान न सिर्फ नोकझोंक बल्कि गालीगलौज भी हुई। खास बात यह कि घटना सांसद रीता जोशी के सामने हुई। जिन्होंने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


बारा तहसील कार्यालय मेें बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक आयोजित थी, जिसमें भाग लेने के लिए सांसद रीता जोशी, विधायक बारा डॉ. अजय कुमार भी पहुंचे थे। बैठक के बाद सांसद, विधायक के साथ ही जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार संतोष त्रिपाठी व एसडीएम बारा इंद्रभान तिवारी कार्यालय में बैठकर बातचीत कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान पार्टी की लालापुर मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष ने सूची देकर एसडीएम से कंबल वितरण कराने की मांग की।
विज्ञापन


जिस पर एसडीएम ने बताया कि शासन से उपलब्ध कराए जाने पर कंबल वितरण होगा। इतना कहते हुए एसडीएम ने सूची वापस कर दी, जिसका वहां मौजूद मीडिया प्रभारी ने आपत्ति जताई। उन्होंने एसडीएम पर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। जिसका विधायक डॉ. अजय ने विरोध किया तो दोनों में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच तेज आवाज में बहस भी होने लगी। इस दौरान कुछ अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया गया। विवाद बढ़ता देख सांसद ने बीचबचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना तब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई, जब इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग मीडिया प्रभारी को शांत कराने की कोशिश करते हुए चैंबर से बाहर ले जाते दिख रहे हैं। मीडिया प्रभारी ने अभद्रता का आरोप लगाया है, वहीं विधायक आरोपों को गलत बता रहे हैं। 

विधायक बारा डॉ. अजय कुमार ने मेरे साथ अभद्रता की। यह कार्यकर्ताओं के साथ न रहकर अफसरों के पक्ष में ही रहते हैं। कार्यकर्ताओं की बातों को अनसुना कर अफसरों को ही सही बताते हैं।     
 संतोष त्रिपाठी
जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार।

मेरा पार्टी के किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। न ही किसी प्रकार का कोई अभद्र व्यवहार मैंने किया है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूर्णतया निराधार हैं।

डॉ. अजय कुमार, विधायक बारा।

एसडीएम चैम्बर में मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह एसडीएम बारा को कंबल वितरण की सूची दे रही थीं। एसडीएम के असमर्थता जताने पर जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार उनसे बात कर रहे थे कि तभी विधायक ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें डांटा। विधायक ने एक पदाधिकारी को अपमानित किया, जिससे मैं काफी दुखी हूं। 
 विभव नाथ भारती, भाजपा यमुनापार अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed