फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Midnight firing at Tarachand hostel

प्रयागराजः विश्वविद्यालय के ताराचंद हॉस्टल में आधी रात घुसे बदमाशों ने की फायरिंग

Fri, 08 Mar 2019 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Midnight firing at Tarachand hostel
डेमो - फोटो : डेमो

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हॉस्टल में आधी रात घुसे बदमाशों ने फायरिंग की। इससे पहले गालीगलौच करते हुए कुछ छात्रों को बाहर निकलने के लिए भी ललकारा। अधीक्षक की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। रात 1 बजे के करीब यहां लगभग दो दर्जन बदमाश आ धमके। उन्होंने छात्रावास के ब्लॉक नंबर एक की ओर जाकर गालीगलौच करते हुए कुछ छात्रों को कमरे से बाहर निकलने के लिए ललकारा।

विज्ञापन


साथ ही फायरिंग भी की जिससे वहां दहशत फैल ई। अंत:वासियों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी जिस पर डायल 100 के साथ ही कर्नलगंज थाने की फोर्स भी पहुंची। हालांकि तब तक फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। शुक्रवार को छात्रावास अधीक्षक की ओर से कर्नलगंज थाने मं तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed