UPPSC : पीसीएस जे परीक्षा में प्रयागराज के मेधावियों का दबदबा, ज्यादातर इलाहाबाद विवि के रहे हैं छात्र
पांचवीं रैंक पर चयनित जाह्नवी वर्मा, 18वीं रैंक पर चयनित सृष्टि शुक्ला, 21 रैंक पर चयनित अंकित पाल, 39वीं रैंक पर चयनित विनय कुमार पांडेय, 72वीं रैंक पर चयनित नवनीत सिंह, 91वी रैंक पर चयनित पीयूष सिन्हा, 110वीं रैंक पर चयनित अंकित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीसीएस जे परीक्षा-2022 में प्रयागराज के मेधावियों का दबदबा रहा। टॉपर्स की लिस्ट में भी बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने जो प्रयागराज के रहने वाले हैं या उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से विधि की पढ़ाई की है। यहां तक कि पीसीएस जे की टॉपर निशि गुप्ता और दूसरी रैंक पाने वाले शिशिर यादव भी इविवि में बीएएलएलबी के विद्यार्थी रह चुके हैं।
पांचवीं रैंक पर चयनित जाह्नवी वर्मा, 18वीं रैंक पर चयनित सृष्टि शुक्ला, 21 रैंक पर चयनित अंकित पाल, 39वीं रैंक पर चयनित विनय कुमार पांडेय, 72वीं रैंक पर चयनित नवनीत सिंह, 91वी रैंक पर चयनित पीयूष सिन्हा, 110वीं रैंक पर चयनित अंकित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि के छात्र रहे हैं।
इनमें से कई छात्र शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल और ताराचंद हॉस्टल के हैं, जहां पीसीएस जे परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम आने के बाद जश्न का माहौल है। प्रयागराज के भावापुर की रहने वाली दिशा उमरे का प्रथम प्रयास में 43वीं रैंक के साथ पीसीएस जे परीक्षा में चयन हुआ है। दिशा ने इविवि से वर्ष 2019 में एलएलबी, वर्ष 2021 में एलएलएम की पढ़ाई की और अब बीएचयू से पीएचडी कर रहीं हैं।
नीलम सिंह का पहले ही प्रयास में हुआ चयन
दिशा के पिता बसंत लाल एनसीजेडसीसी में लाइब्रेरियन और मां आशा सविता प्राइमरी टीचर हैं। प्रयागराज में संगम विहार कॉलोनी निवासी जागृति केसरवानी का चयन भी पीसीएस जे परीक्षा में हुआ है। जागृति ने वर्ष 2018 में भारतीय विद्यापीठ पुणे से बीएएलएलबी की पढ़ाई पूरी की और प्रथम प्रयास में 68वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की। जागृति के पिता बालाजी केसरवानी और मां नीमू केसरवानी व्यवसायी हैं।
काटजू कॉलोनी सलोरी में रहने वाली नीलम सिंह ने भी पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने 13वीं रैंक हासिल की है। नीलम ने बीएससी गणित और एलएलबी की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। उनके पिता राकेश प्रताप सिंह हाईकोर्ट में अधिवक्ता और मां सविता सिंह जर्नलिस्ट हैं। नीलम वर्तमान में राजकीय आईटीआई प्रतापगढ़ में कार्यरत हैं।