फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj may get a gift of five new Vande Bharat next year, churning is going on regarding the route

Railway : अगले वर्ष पांच नई वंदे भारत का संगम नगरी को मिल सकता है तोहफा, रूट को लेकर चल रहा मंथन

Mon, 01 Jan 2024 06:19 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 06:19 AM IST
सार

प्रयागराज में वर्तमान समय दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। दोनों ही वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही हैं। इसी कड़ी में अब वर्ष 2024 में प्रयागराज को पांच जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल सकती है।

विज्ञापन
Prayagraj may get a gift of five new Vande Bharat next year, churning is going on regarding the route
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगले वर्ष प्रयागराज को पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें से चार वंदे भारत प्रयागराज से ही शुरू होंगी। इसमें से सहारनपुर वंदे भारत चलाए जाने का एलान रेलमंत्री पहले ही कर चुके हैं। जो वंदे भारत शुरू होगी उसमें चित्रकूट-कानपुर-प्रयागराज-अयोध्या वंदे भारत भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


प्रयागराज में वर्तमान समय दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। दोनों ही वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही हैं। इसी कड़ी में अब वर्ष 2024 में प्रयागराज को पांच जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पिछले वर्ष ही सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने का एलान किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके रूट पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा मेरठ से लखनऊ होकर प्रयागराज के लिए एक और वंदे भारत प्रस्तावित है। वहीं प्रयागराज से आगरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने का प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष भेजा जा चुका है। इस ट्रेन का भी संचालन वर्ष 2024 के शुरूआती छह माह में होना तय है। वहीं गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही वंदे भारत का प्रयागराज जंक्शन के विस्तार का भी रेलवे बोर्ड नोटिफिकेशन जारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या, चित्रकूट रूट पर हो सकता है संचालन

इसी वित्तीय वर्ष इसका विस्तार प्रयागराज तक हो सकता है। इसके अलावा चित्रकूट से अयोध्या के बीच भी वंदे भारत वाया प्रयागराज तक चलाई जा सकती है। इसके दो रूट पर मंथन चल रहा है। पहला रूट चित्रकूट-प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या एवं दूसरा रूट चित्रकूट-बांदा-कानपुर-प्रयागराज-अयोध्या है। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए कुछ और वंदे भारत भी प्रयागराज से होते हुए चलाई जा सकती हैं। स्लीपर कोच वाली वंदे भारत का संचालन भी प्रयागराज से पुणे होते हुए बंगलुरू तक के लिए प्रस्तावित है।
 

सौ से ज्यादा औसत स्पीड वाली दो वंदे भारत प्रयागराज मंडल के ही खाते में

 

प्रयागराज। वर्तमान समय देश में चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों में मात्र दो ही वंदे भारत ऐसी हैं जिनकी औसत स्पीड सौ किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की है। इन दोनों का ही संचालन उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में हो रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वालीं दोनों वंदे भारत की औसत स्पीड सिर्फ प्रयागराज जंक्शन से गाजियाबाद के छिपियाना बुजुर्ग तक 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed