{"_id":"61e155e701bba56f801fbdb3","slug":"prayagraj-magh-mela-woman-faints-after-sangam-bath-admitted-to-triveni-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज माघ मेला : संगम स्नान के बाद महिला बेहोश, त्रिवेणी अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज माघ मेला : संगम स्नान के बाद महिला बेहोश, त्रिवेणी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Fri, 14 Jan 2022 04:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 14 Jan 2022 04:22 PM IST
सार
मधु सिंह अपने बेटे, बेटी और परिवार केअन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज माघमेले में गंगा स्नान के लिए पहुंचीं थीं। शुक्रवार की सुबह संगम में डुबकी लगाने के बाद जब वह बाहर निकलीं तो उनका शरीर थरथराने लगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : मकर संक्रांति पर स्नान के लिए संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति पर संगम स्नान करने आई कुशीनगर की एक महिला डुबकी लगाने के बाद अचेत हो गई। इससे घाट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। आनन फानन उसे मेला क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत सही है।
विज्ञापन
मधु सिंह अपने बेटे, बेटी और परिवार केअन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज माघमेले में गंगा स्नान के लिए पहुंचीं थीं। शुक्रवार की सुबह संगम में डुबकी लगाने के बाद जब वह बाहर निकलीं तो उनका शरीर थरथराने लगा।
विज्ञापन
जब तक लोग कुछ समझ पाते वह बेहोश हो गईं। इसकी सूचना तत्काल मौके पर तैनात पुलिस को दी गई। उन्हें एंबुलेंस से मेला क्षेत्र में स्थापित किए गए अस्थायी त्रिवेणी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें ठंड लग गई है। हालांकि अब उनकी तबीयत सही है।
विज्ञापन