Prayagraj Magh Mela : 55 संस्थाओं को नहीं मिली जमीन,भूमि पूजन का बहिष्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप-प्रत्यारोप के बीच रविवार को आचार्यबाड़ा बसाने के लिए भूमि वितरण किया गया। लेकिन, एक धड़े की 55 संस्थाओं को अब तक जमीन नहीं मिल सकी है। इसके विरोध में कई संतों ने आचार्यबाड़ा के भूमि पूजन का बहिष्कार कर दिया। इस बीच असंतुष्ट धड़े के अध्यक्ष स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज ने मेलाधिकारी से मुलाकात की। मेला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि नक्शे के आधार पर रकबे का मिलान करवाया जाएगा। किसी भी संस्था या संत को शिकायत नहीं होने दी जाएगी।
आचार्यबाड़ा के नाम से करीब 80 बीघा भूमि वितरित तो कर दी गई, लेकिन अखिल भारतीय रामानुजनगर वैष्णव समिति (आचार्यबाड़ा) की 55 संस्थाओं को भूमि नहीं मिल सकी है। जिन सूचीबद्ध संस्थाओं को भूमि नहीं दी गई है, उन्होंने नाराजगी जताई। भूमि आवंटन में अनदेखी का आरोप लगाते हुए वैष्णव समिति के अध्यक्ष अच्युत प्रपन्नाचार्य और महामंत्री कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य ने भूमि पूजन का बहिष्कार कर दिया।
रामानुजनगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामेश्वराचार्य महाराज की मौजूदगी में हुए भूमि पूजन के दौरान दूसरेधड़े के संतों को बुलाया जाता रहा, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उधर, रामेश्वराचार्य ने मेला प्रशासन से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
मेला प्रशासन ने उनको भरोसा दिलाया है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मेला प्रशासन का कहना है कि पुराने रिकार्ड के तहत आचार्यबाड़ा की रजिस्टर्ड संस्था रामानुजनगर प्रबंध समिति को उनके खाते की पूरी भूमि दी गई है। यह उनका दायित्व है कि वह अपनी संस्थाओं को कहां बसाते हैं। उधर, नाराज संतों ने चेताया है कि अगर उनके साथ नाइंसाफी हुई तो फिर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।