फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Lucknow and Bhopal-Prayagraj flight cancelled, Vande Bharat arrived late by 10.10 hours

Weather : प्रयागराज-लखनऊ और भोपाल-प्रयागराज उड़ान रही निरस्त, 10.10 घंटे की देरी से आई वंदे भारत

Sat, 20 Jan 2024 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 04:43 PM IST
सार

बृहस्पतिवार की रात 9.10 बजे नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत दस घंटे से ज्यादा लेट चल रही थी। जो शुक्रवार सुबह 10.10 घंटे की देरी से सुबह 7.20 बजे जंक्शन पहुंची। घंटों लेट चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे द्वारा बृहस्पतिवार को ही निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj-Lucknow and Bhopal-Prayagraj flight cancelled, Vande Bharat arrived late by 10.10 hours
फ्लाइट। - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी भोपाल से आने एवं यहां से लखनऊ जाने वाला विमान निरस्त रहा। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि, एयरपोर्ट पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से अन्य सभी 12 विमानों की आवाजाही हुई। यह सभी विमान इंडिगो के रहे। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की लेट लतीफी शुक्रवार को कम रही। घंटों विलंब से चल रही सुबह के समय दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जरूर निरस्त रही।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 9.10 बजे नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत दस घंटे से ज्यादा लेट चल रही थी। जो शुक्रवार सुबह 10.10 घंटे की देरी से सुबह 7.20 बजे जंक्शन पहुंची। घंटों लेट चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे द्वारा बृहस्पतिवार को ही निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया था। उधर प्रयागराज एक्सप्रेस की लेट लतीफी कुछ कम रही। ट्रेन छह दिन से दोपहर 12 बजे के बाद ही पहुंच रही थी, लेकिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से पहले प्रयागराज जंक्शन 3.45 घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन

इसी तरह आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस 2.00 घंटे, आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस 2.50 घंटे, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3.10 घंटे, नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस 2.50 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 4.50 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 2.25 घंटे, जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी 9.30 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज एयरपोर्ट में इंडिगो की प्रयागराज-दिल्ली, प्रयागराज-भुवनेश्वर, प्रयागराज-मुंबई, प्रयागराज-बंगलूरू, प्रयागराज-देहरादून उड़ान का दोनों ओर से संचालन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लखनऊ-प्रयागराज और प्रयागराज-भोपाल विमान भी यहां आया, लेकिन शाम को दृश्यता कम होने की वजह से प्रयागराज-लखनऊ, भोपाल-प्रयागराज का संचालन नहीं हो सका। इस तरह से यहां कुल 12 उड़ान से यहां 1383 यात्रियों की आवाजाही हुई। यहां 697 यात्रियों का आगमन एवं 686 का प्रस्थान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed