फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj lockdown news

संस्थाओं के बीच मची मदद करने की होड़

Sat, 04 Apr 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj lockdown news
Prayagraj lockdown news - फोटो : CITY DESK
जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में जुटे समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग
विज्ञापन

प्रयागराज। कोरोना आपदा के दौरान लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने में संस्थाओं सहित समाज के विभिन्न वर्ग से जुड़े लोग बढ़चढ़कर आगे आए हैं। कोई जररूतमंदों तक खाने तो कोई खाद्यान्न के पैकेट पहुंचा रहा है
इनरव्हील क्लब ऑफ ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्वेता मित्तल, कोषाध्यक्ष संगीता खुराना, अध्यक्ष रत्ना जायसवाल, शुभांगी मित्तल, रोटरी क्लब के प्रमोद बंसल महारानी चाय, सतनाम धर्म कांटा , एंटी करप्शन मूवमेंट के जिला महामंत्री रामजी जैन, शुभम मित्तल आदि की ओर से नैनी स्थित खान चौराहे पर बसी बस्ती, निषाद बस्ती, केवट, मल्लाह सहित दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को दूध, बिस्किट के पैकेट सहित खाद्यान्न के पैकेट भी बांटे गए ताकि हर घर में चूल्हा जले और कोई भी भूखा न रह जाए। इन परिवारों को साबुन और मास्क भी बांटे गए।
विज्ञापन

संस्था ‘प्रयास’ ने बांटे खाद्यान्न के सैकड़ों पैकेट
लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंदों की मदद के लिए शुक्रवार को संस्था प्रयास की ओर से संयोजिका अलका सक्सेना की देखरेख में शास्त्रीनगर, रसूलपुर, तुलसीपुर आदि क्षेत्रों में खाद्यान्न के सैकड़ों पैकेट बांटे गए। मुहिम में ईशान, रश्मि श्रीवास्तव, पुष्पा शाक्य, प्रांशु, सूरज, पिंटू, संजय, धीरज, संध्या, गीता, अंजलि, तनु, संजना आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा कोर ने बांटे खाने के पैकेट
ने लॉकडाउन में फंसे परिवारों की मदद के लिए पहल करते हुए हर्षवर्धन नगर, सदियापुर मछली मंडी, करेलाबाग गांव आदि क्षेत्रों में तकरीबन पांच सौ खाने के पैकेट बांटे गए। पोस्ट वार्डेन सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सेक्टर वार्डेन रंजन सक्सेना, अंकुर, महेंद्र मालवीय, शशि प्रकाश, गोपाल यादव, मोनू, ऊषा रानी, अनीताशंकर, वैभव आदि शामिल थे।
यमुना किनारे की बस्तियों में पहुंचाई मदद
ललिता देवी मन्दिर समिति की ओर से अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा, उपाध्यक्ष पीसी वर्मा, महामंत्री धीरज नागर के नेतृत्व में यमुना किनारे की बस्ती शिवपुरी सहित ककरहा घाट, मीरापुर लेबर चौराहा में आटा, दाल, चावल, नमक, तेल, आलू आदि से भरी थैलियां बंटवाई गई। मुहिम में पुजारी शिवमूर्ति मिश्रा. दिलीप केसरी,विजय साहू, राकेश गुप्ता, सरदार सत्येन्द्र सिंह, पार्षद साहिल अरोरा, शोभित श्रीवास्तव, रामू साहू, सुभाष गुप्ता, अनुराग चन्द्रा, यूसी मिश्रा, वीके वर्मा, सुरजीत सिंह, संदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राज कुमार पाल, कौशल केशरवानी, नीलू, सोनू आदि शामिल थे।
वेणी माधव मंडल, दारागंज
की ओर से तकरीबन 600 पैकेट भोजन तैयार कराके दारागंज और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए गए। अध्यक्ष भरत निषाद, महामंत्री आशुतोष पालीवाल महामंत्री विकास केसरवानी की देखरेख में चली मुहिम में अशोक तिवारी मंत्री रमेश यादव अजय यादव आदि ने भी सहयोग किया।
राहत सामग्री लेकर गए घर-घर तक
स्वर्णकार युवक संघ धर्मशाला में भाजपा मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, औऱ सोनार समाज के अध्यक्ष राम बाबू वर्मा, महामंत्री परमानन्द वर्मा के नेतृत्व में घर-घर जाकर भोजन के पैकेट बंटवाए गए। अभियान में राजेश केशरवानी, अनूप वर्मा, प्यारे लाल जायसवाल, दीपक शर्मा, सुधीर शर्मा, केशव शर्मा, रविन्द्र वर्मा,शिव बाबू वर्मा,नितिन स्वर्णकार जी अतुल प्रजापति, गंगा राम वर्मा, शिवम सोनी आदि शामिल थे।
सैनिटाइजर, खाने के साथ पानी की बोतलें भी बांटी
चतुर्थ वाहिनी धूमनगंज सेनानायक सुधा सिंह व सहायक सेनानायक बीएल यादव, क्वार्टर मास्टर मनोज कुमार, दलनायक रविन्द्र कुमार हवलदार खां सूबेदार मेजर कृष्णानंद सिंह अनिल कुमार की देखरेख में झलवा के ट्रिपल आइटी के पास जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई गई। खाने के पैकेट सहित उन्हें सैनिटाइजर और पीने के पानी की बोतलें भी दी गईं।

आपदा राहत कोष में दृष्टि संस्थान ने दिए 51 लाख
प्रयागराज। कोरोना के लिए बने आपदा राहत कोष में दृष्टि आईएएस संस्थान की ओर 51 लाख रुपये की मदद की गई है। वहीं मांडा विकास खंड के मेहाजागीर स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र सुनीता द्विवेदी ने भी राहत कार्य केलिए जिलाधिकारी को दस हजार रुपये की सहायता राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed