{"_id":"5d41efc38ebc3e6cb66e8c60","slug":"prayagraj-kishori-jumped-into-new-yamuna-from-new-bridge-naini-news-ald2510054186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः किशोरी ने नए पुल से यमुना में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः किशोरी ने नए पुल से यमुना में कूदकर दी जान
Thu, 01 Aug 2019 09:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
नैनी के नए यमुना पुल से कूदकर जान देने वाली किशोरी रूबी पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : NAINI
बुधवार की सुबह घूरपुर की रहने वाली आठवीं कक्षा की एक किशोरी ने नए पुल से यमुना में कूदकर जान दे दी। उसके इस कदम से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
घूरपुर के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत कुसवाबारी गांव निवासी हजारी लाल पटेल खेती किसानी करते हैं। उनके दो बेटे व आठ बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी रूबी पटेल (17) पास के ही एक विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। साथ ही इरादतगंज ग्लास फैक्ट्री के समीप रोज सुबह कोचिंग करने जाती थी। रोज की तरह बुधवार को भी सुबह साढ़े पांच बजे के आस-पास रूबी साइकिल लेकर घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वह कोचिंग न जाकर सीधे नए यमुना पुल पर पहुंच गई। वहां उसने नए पुल के नैनी साइड में अपनी साइकिल खड़ी की और फिर यमुना में छलांग लगा दी। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो चीखते हुए उसे पकड़ने पहुंचे, लेकिन पकड़ नहीं पाए।
नीचे मौजूद गोताखोरों ने दौड़कर उसे तत्काल जल से बाहर निकाला लेकिन तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी। लाश को बाहर निकालकर नैनी पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल की तो दोपहर में उसके पिता एवं भाई तथा अन्य परिजन नैनी कोतवाली पहुंच गए। बेटी की लाश देखकर पिता एवं भाई बिलख पड़े लेकिन खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए। चौकी इंचार्ज जेल रोड प्रभात सिंह ने बताया कि घरवाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए हैं। उसकी साइकिल नए पुल पर लावारिस मिली थी। उसका बैग नहीं था।