फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Kilkari echoed in Pawan Express, woman gave birth to a baby girl

प्रयागराज : पवन एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्ची को जन्म 

Thu, 16 Dec 2021 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 06:55 PM IST
सार

रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एसी थ्री बी-2 कोच में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना पाकर ट्रेन आगमन के पहले ही रेलवे के चिकित्सक डा. आशीष अग्रवाल अपनी टीम के साथ प्रयागराज जंक्शन पहुंच गए।

विज्ञापन
Prayagraj: Kilkari echoed in Pawan Express, woman gave birth to a baby girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकमान्य तिलक (मुंबई) से मुजफ्फरपुर जा रही पवन एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। माह भर में यह दूसरा वाकया है कि जब प्रयागराज जंक्शन पर आई ट्रेन में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान रेलवे के चिकित्सकों की देखरेख में सायरा खातून नाम की महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा, बच्चा की जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगे का सफर करने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन


रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एसी थ्री बी-2 कोच में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना पाकर ट्रेन आगमन के पहले ही रेलवे के चिकित्सक डा. आशीष अग्रवाल अपनी टीम के साथ प्रयागराज जंक्शन पहुंच गए। यहां सुबह 9.50 बजे ट्रेन पहुंची। इस दौरान महिला को चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराया गया। डा. आशीष ने बताया कि मां और नवजात बच्ची पूर्णत: स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


एनसीआर के सीनियर पीआरओ डा. अमित मालवीय के अनुसार बी-2 कोच की बर्थ संख्या 33 एवं 36 पर सीतामढ़ी बिहार निवासी  महिला और उसके पति साबित अहमद का रिजर्वेशन था। आवश्यक उपचार एवं दवा देने के बाद उन्हें सफर करने की अनुमति दे दी गई। उधर जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने महिला और उसके पति को शुभकामना दी। इस दौरान नर्स कल्पना दुबेे, महिला सहायक अनीता और ड्रेसर घनश्याम का महिला और उसके पति ने आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed