{"_id":"61bb3e5cbbc403580e1e0567","slug":"prayagraj-kilkari-echoed-in-pawan-express-woman-gave-birth-to-a-baby-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पवन एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्ची को जन्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पवन एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्ची को जन्म
Thu, 16 Dec 2021 06:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:55 PM IST
सार
रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एसी थ्री बी-2 कोच में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना पाकर ट्रेन आगमन के पहले ही रेलवे के चिकित्सक डा. आशीष अग्रवाल अपनी टीम के साथ प्रयागराज जंक्शन पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकमान्य तिलक (मुंबई) से मुजफ्फरपुर जा रही पवन एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। माह भर में यह दूसरा वाकया है कि जब प्रयागराज जंक्शन पर आई ट्रेन में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान रेलवे के चिकित्सकों की देखरेख में सायरा खातून नाम की महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा, बच्चा की जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगे का सफर करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एसी थ्री बी-2 कोच में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना पाकर ट्रेन आगमन के पहले ही रेलवे के चिकित्सक डा. आशीष अग्रवाल अपनी टीम के साथ प्रयागराज जंक्शन पहुंच गए। यहां सुबह 9.50 बजे ट्रेन पहुंची। इस दौरान महिला को चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराया गया। डा. आशीष ने बताया कि मां और नवजात बच्ची पूर्णत: स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
एनसीआर के सीनियर पीआरओ डा. अमित मालवीय के अनुसार बी-2 कोच की बर्थ संख्या 33 एवं 36 पर सीतामढ़ी बिहार निवासी महिला और उसके पति साबित अहमद का रिजर्वेशन था। आवश्यक उपचार एवं दवा देने के बाद उन्हें सफर करने की अनुमति दे दी गई। उधर जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने महिला और उसके पति को शुभकामना दी। इस दौरान नर्स कल्पना दुबेे, महिला सहायक अनीता और ड्रेसर घनश्याम का महिला और उसके पति ने आभार जताया।
विज्ञापन