फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction will become the new station of new India before the Maha Kumbh

तैयारी : महाकुंभ के पहले नए भारत का नया स्टेशन बन जाएगा प्रयागराज जंक्शन

Sat, 01 Oct 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 10:13 PM IST
सार

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास के बाद प्रयागराज जंक्शन की पूरी तस्वीर ही बदल जाएगी। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, यहां कॉनकोर (हाल) का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Prayagraj Junction will become the new station of new India before the Maha Kumbh
Prayagraj News : प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके तहत 859 करोड़ की लागत से सिविल लाइंस साइड के साथ ही सिटी साइड में ही काम होगा। इसमें दोनों ओर ही स्टेशन की बिल्डिंग बनेगी। स्टेशन का विकास कुछ इस तरह से होगा कि कहीं भी यात्रियों का क्रास मूवमेंट न हो। फिलहाल रेलवे ने संपूर्ण काम 48 माह और वर्ष 2025 के महाकुंभ के पूर्व पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

विज्ञापन



मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास के बाद प्रयागराज जंक्शन की पूरी तस्वीर ही बदल जाएगी। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, यहां कॉनकोर (हाल) का निर्माण होगा। लिफ्ट और एस्केलेटर, रैंप आदि से यात्रियों को पहले कॉनकोर में प्रवेश दिलाया जाएगा जहां से यात्री नीचे प्लेटफार्म पर उतरेंगे। इसके लिए उन्हें लिफ्ट, एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी। एक कॉनकोर से प्लेटफार्म नंबर एक से छह जबकि दूसरे कॉनकोर से प्लेटफार्म नंबर सात से दस तक की कनेक्टिविटी होगी। 

विज्ञापन

दोनों साइड हो सकेगी 600 चार पहिया वाहनों की पार्किंग
प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के बाद यहां पार्किंग का दायरा बढ़ जाएगा। फिलहाल यहां 100 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन पुनर्विकास के बाद यहां 600 चार पहिया वाहन दोनों साइड में खड़े हो सकेंगे। इसके लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी।


वर्ष 2060 की अनुमानित भीड़ की दृष्टि से हो रही तैयारी
प्रयागराज जंक्शन का पुनर्विकास वर्ष 2060 की अनुमानित भीड़ एवं ट्रैफिक लोड को देखते हुए किया जा रहा है। इसी के अनुसार इसकी डिजाइन भी तैयार की गई है। स्टेशन के पुनर्विकास सहित यहां रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालय, पार्सल ऑफिस, फूड प्लाजा आदि शिफ्ट किया जाएगा। 20,483 स्क्वायर मीटर एरिया में जंक्शन के पुनर्विकास का काम 48 माह में होना है। 


प्रयागराज जंक्शन पर  यात्रियों को एयरपोर्ट सरीखी विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें यात्रियों के लिए स्काईवॉक, एस्केलेटर और लिफ्ट भी लगाई जाएगी। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed