फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Vande Bharat will leave for Agra from platform number seven, the fare will be this much

Prayagraj Junction : प्लेटफाॅर्म नंबर सात से आगरा के लिए रवाना होगी वंदे भारत, इतना लगेगा किराया

Sat, 21 Sep 2024 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 12:41 PM IST
सार

Vande Bharat Express : 20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत में शुक्रवार दोपहर बाद एक ओर से रिजर्वेशन शुरू हुआ। पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में बनारस से फीडिंग न हो पाने की वजह से गाड़ी संख्या 20175 वंदे भारत में रिजर्वेशन शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Vande Bharat will leave for Agra from platform number seven, the fare will be this much
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोमवार 23 सितंबर से शुरू हो रही आगरा-बनारस वंदे भारत के प्लेटफॉर्म और किराये का निर्धारण शुक्रवार को हो गया। आगरा से आने वाली वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी। इसी तरह बनारस से आगरा जाने वाली वंदे भारत का यहां प्लेटफाॅर्म नंबर सात पर ठहराव होगा। 20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत में शुक्रवार दोपहर बाद एक ओर से रिजर्वेशन शुरू हुआ। पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में बनारस से फीडिंग न हो पाने की वजह से गाड़ी संख्या 20175 वंदे भारत में रिजर्वेशन शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आगरा कैंट से प्रयागराज के लिए इस ट्रेन के एग्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसी) का किराया 2185 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके चेयर कार (सीसी) का किराया 1150 रुपये है। वहीं, टूंडला से प्रयागराज जंक्शन का ईसी में किराया 2075 एवं सीसी का 1085 रुपये है। इसी तरह इटावा से प्रयागराज का किराया ईसी में 1790 एवं सीसी में 955 रुपये है। रिजर्वेशन कराने के दौरान यात्रियों के पास इस बात का विकल्प रहेगा कि उन्हें ट्रेन में वेज या नॉनवेज फूड चाहिए या नहीं। अगर यात्री नो फूड का विकल्प भरते हैं तो उसका चार्ज किराये से हट जाएगा।

विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत का किराया

कहां से कहां तक : ईसी - सीसी

आगरा कैंट से प्रयागराज : 2185 - 1150
टूंडला से प्रयागराज : 2075 - 1085
इटावा से प्रयागराज : 1790 - 955
कानपुर से प्रयागराज : 1180 - 610
प्रयागराज से बनारस : 1160 - 690

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed